फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi attends the virtual interaction with beneficiaries of the Viksit Bharat Sankalp Yatra Updates

Viksit Bharat Sankalp Yatra: 'इसका ध्येय उस व्यक्ति तक पहुंचने का, जो सरकार की योजनाओं से वंचित', PM मोदी बोले

Wed, 27 Dec 2023 12:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 27 Dec 2023 12:50 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां भी जा रही है, वहां लोगों का विश्वास बढ़ा रही है लोगों की उम्मीदे पूरी कर रही है। यात्रा के शुरू होने के बाद उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए साढ़े 4 लाख नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi attends the virtual interaction with beneficiaries of the Viksit Bharat Sankalp Yatra Updates
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू हुए अभी 50 दिन भी नहीं हुए हैं और यह लाखों गांवों तक पहुंच चुकी है, ये एक रिकॉर्ड है। पिछले 10 वर्षों में कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के जीवन में बदलाव ‘साहस, संतुष्टि और सपनों’ से भरी कहानी है। 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और उन्हें बैंकों द्वारा 7.5 लाख करोड़ रुपये दिए गए।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने और देशवासियों को जोड़ने का ये अभियान लगातार विस्तार ले रहा है। दूर-दूर गांव तक पहुंच रहा है और गरीब से गरीब को जोड़ रहा है। इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए मैं आप सभी देशवासियों और माताओं-बहनों का आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को शुरू हुए अभी 50 दिन भी नहीं हुए हैं लेकिन ये यात्रा लाखों गांवों तक पहुंच चुकी है। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का ध्येय उस व्यक्ति तक पहुंचने का है, जो किसी कारणवश भारत सरकार की योजनाओं से वंचित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं आत्मविश्वास से अपनी बातें सामने रखती हैं
उन्होंने कहा कि बीते दिनों जब-जब मुझे इस यात्रा से जुड़ने का अवसर मिला है, तो मैंने एक बात नोट की है। जिस प्रकार देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाएं आत्मविश्वास से अपनी बातें सामने रखते हैं, उन्हें सुनकर मैं खुद विश्वास से भर जाता हूं।

लोगों का विश्वास बढ़ा रही यात्रा
प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां भी जा रही है, वहां लोगों का विश्वास बढ़ा रही है लोगों की उम्मीदे पूरी कर रही है। यात्रा के शुरू होने के बाद उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए साढ़े 4 लाख नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है।


1 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मौके पर ही 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं। पहली बार देशव्यापी हेल्थ चेकअप हो रहा है। लगभग 1.25 करोड़ लोगों का हेल्थ चेकअप हो चुका है। 70 लाख लोगों की TB से जुड़ी जांच पूरी हो चुकी है। 15 लाख लोगों की सिकल सेल एनीमिया की जांच हुई है। आजकल तो आयुष्मान भारत कार्ड के साथ-साथ ABHA कार्ड भी तेजी से बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed