फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi and Sri Lankan Prime Minister Wickramasinghe key meeting

पीएम नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे की अहम मुलाकात 

Sun, 21 Oct 2018 06:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो , नई दिल्ली। Updated Sun, 21 Oct 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi and Sri Lankan Prime Minister Wickramasinghe key meeting
sri lanka prime minister
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे के साथ प्रधिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में व्यापार, समुद्री सुरक्षा और चीन के साथ  दोनों  देशों के संबंधों को लेकर अहम बातचीत की। इस बातचीत में श्रीलंका में भारत की मदद से चल रही योजनाओं और तमिल बहुल इलाके में स्थानीय सरकार स्थापित करने के संबंध में भी अहम फैसले हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके दिल में श्रीलंका केलिए खास जगह है।  
विज्ञापन


शनिवार को हैदराबाद हाऊस में मोदी से मुलाकात से पहले  विक्रमसिंघे ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक कर सुरक्षा और विभिन्न सामरिक मुद्दों पर प्रतिनिधि स्तर की बातचीत की। इन मुलाकात में  दोनों देशों के बीच खासतौर पर चीन के मध्द्देनजरद्वीपक्षिय संबंधों की समीक्षा की गई। आतंकवाद विरोधी साझेदारी पर कुछ जरुरी फैसले लिए  गए।
विज्ञापन


इन नेताओं के बीच तमिल मुद्दे पर भी अहम बातचीत हुई। तीन दिन के भारत यात्रा पर आए विक्रमसिंघे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष  सोनिया से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि श्रीलंका ने हाल  ही में जाफना में चल रहे बड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट का ठेका चीन कंपनी से हटाकर भारतीय कंपनी को देने का फैसला किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रसिंघे की भारत यात्रा से ठीक पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेना के हवाले से खबर छपी थी कि भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ उनका कत्ल करवाना चाहती है। लेकिन श्रीलंका ने इस खबर का सिरे से खंडन कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed