{"_id":"58ba92154f1c1b214e8324ab","slug":"pm-narendra-modi-adresses-a-public-meeting-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी बोले- जिन लोगों ने यूपी को तबाह किया, 8 को उनका पिंडदान करना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी बोले- जिन लोगों ने यूपी को तबाह किया, 8 को उनका पिंडदान करना
amarujala.com, Presented By : विकास जांगड़ा
Updated Sat, 04 Mar 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जौनपुर में चुनावी सभा में यूपी के अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मायावती पर तीखे हमले बोले। मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे से की। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले लोग सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। मोदी ने कहा- 'हमारे देश में विरोधवाद की राजनीति करने वाले लोग कभी-कभी मर्यादाएं खो देते हैं और ऐसा पाप कर बैठते हैं जिसको न समय माफ करेगा, न लोग माफ करेंगे।'
नोटबंदी पर मायावती, अखिलेश और राहुल पर तीखा हमला
नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मायावती, अखिलेश और राहुल पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा, "आज मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं, कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। 500/1000 के नोट बंद किए तो सपा वाले भी चिल्लाने लगे, बसपा वाले भी चिल्लाने लगे और कांग्रेस वाले भी चिल्लाने लगे। बहन जी, तकलीफ क्या हुई आपको ?. बुआ जी को भी तकलीफ, भतीजे को भी तकलीफ, भतीजे के यार को भी तकलीफ। मोदी ने आगे कहा कि कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। देश का धन जिसने लूटा है, उसे लौटाना पड़ेगा।
एक्सप्रेस वे को लेकर अखिलेश पर तंज
मोदी ने कहा, अभी अखिलेश जी मुझे कह रहे थे मोदी जी अगर आप दिल्ली-आगरा रोड पर जाओगे न तो आप भी सपा को वोट दे दोगे। मोदी इसके जवाब में कहा- अखिलेश जी आप एक काम करो। आप जरा साइकिल पर बैठ करके और पीछे अपने नये यार (राहुल गांधी की तरफ इशारा) को बिठा करके, इसी हमारे जौनपुर में खेता सराय से खुटहन तक साइकिल चला कर दिखा दो। चला पाएंगे क्या। अरे आप भी जाओगे तो आप भी सपा को वोट नहीं दोगे।
विज्ञापन
मोदी के भाषण की मुख्य बातें-
- मोदी ने भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा, आपको मौका मिला है, जिन-जिन लोगों ने यूपी को तबाह किया है, आपको 8 तारीख को उनका पिंडदान करने का मौका मिला है।
- मैं प्रधानमंत्री नहीं, चौकीदार के नाते वहां (दिल्ली में) बैठा हूं
- गायत्री प्रजापति के मुद्दे पर मोदी ने कहा- एक बेटी न्याय मांग रही है और मुख्यमंत्री जी गुनहगार को रक्षा कर रहे हैं
- मोदी ने कहा - यूपी में किसी की भैंस खो जाए तो पूरी पुलिस दौड़ पड़ती है और इधर बेटी न्याय मांग रही और पुलिस सो रही है।
- यूपी में नौकरी के लिए रिश्वत देनी पड़ती है
- मैने गरीबी देखी है, मैं गरीबी में पला हूं, इसीलिए गरीबों का दर्द समझता हूं
- यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर पहली मीटिंग में ही किसानों का कर्ज माफ होगा
- 13 मार्च को पूरा देश विजय की होली मनाएगा
- 11 मार्च को जब यूपी चुनाव के नतीजे आएंगे तो सपा, बसपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा, भाजपा की ज्वलंत विजय होगी
- हमारी (भाजपा) सरकार ने आते ही वन रैंक-वन पेंशन लागू कर दिया।
- यूपीए ने वन रैंक-वन पेंशन के मुद्दे फौज के साथ धोखा किया।
- हमारी फौज ने दुश्मनों ंके छक्के छुड़ा दिए और सुबह होने से पहले वापस लौट आए