फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narender Modi expresses grief over earthquake in China

डोकलाम विवाद के बीच पीएम मोदी ने चीन में आए भूकंप पर जताया शोक

Fri, 11 Aug 2017 04:38 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Fri, 11 Aug 2017 04:38 AM IST
विज्ञापन
pm narender Modi expresses grief over earthquake in China
PM MODI

भारत-चीन डोकलाम विवाद को लेकर पिछले दो महीने से आमने सामने हैं। लेकिन इस कड़वाहट के बीच पीएम मोदी ने एक इंसानियत की मिसाल कायम की है। चीन में आए भूकंप पर पीएम मोदी ने दुख जाहिर किया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने चीन की लोकप्रिय साइनो वेबो माइक्रो ब्लॉलिंग वेबसाइट पर अपना दुख प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि चीन के दक्षिणी-पश्चिमी में सियुचान प्रांत में 8 अगस्त को 6.6 की तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के चलते 20 लोगों की मौत हो गई थी और सैंकड़ों लोग घायल हो गए थे।  
विज्ञापन


पीएम मोदी ने चीन में आए भयंकर भूकंप पर दुख प्रकट करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दें कि पीएम मोदी ने 2015 में अपने चीन दौरे के दौरान लोकप्रिय साइट पर अपना अकाउंट बनाया था। पीएम मोदी के इस अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, चीन में एक हफ्ते के अंदर दो विनाशकारी भूकंप आए हैं। जिसमें सियुचान प्रांत में आए भूकंप में 20 लोगों की मौत, 431 घायल और 34 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।


वहीं, भूकंप के चलते तबाह हुए इलाकों से करीब 60 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। चीन का सियुचान में झियूझेंगू काउंटी लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है जहां मंगलवार को 6.6 की तीव्रता का भूकंप आया था और  इससे पहले उत्तर पश्चिमी इलाके झिनजियांग प्रांत में भी भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed