{"_id":"5a26c90f4f1c1b8d698bfc7b","slug":"pm-narednra-modi-is-the-most-followed-indian-personality-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर मोदी राज कायम, पीएम के 52 तो विराट कोहली के 61 फीसदी फॉलोवर बढ़े","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्विटर पर मोदी राज कायम, पीएम के 52 तो विराट कोहली के 61 फीसदी फॉलोवर बढ़े
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Dec 2017 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर पर जलवा बरकरार है। वह सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीयों में लगातार बने हुए हैं। उनके फॉलोवर की संख्या में इस साल 52 फीसदी की बढ़त हुई है। हालांकि फॉलोवर की बढ़त में वह तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के अनुसार इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फॉलोवर की संख्या में सर्वाधिक 61 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं टॉप 10 की लिस्ट में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक मात्र महिला हैं।
विज्ञापन
ट्विटर रिपोर्ट 2017 के अनुसार 52 फीसदी बढ़त के साथ मोदी के फॉलोवर की संख्या इस साल (4 दिसंबर तक) 3.75 करोड़ पहुंच गई है। 2016 में यह संख्या 2.46 करोड़ थी। वहीं इस दौरान ही कोहली की फॉलोवर संख्या पिछले साल 1.29 करोड़ की तुलना में इस साल 2.08 करोड़ हो गई है। जबकि सचिन तेंदुलकर के फॉलोअर 56 फीसदी बढ़े हैं।
विज्ञापन
यह पहली बार है कि कोहली और तेंदुलकर टॉप 10 की लिस्ट में आए हैं। वहीं टॉप 10 में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन शामिल हैं। शाहरुख और सलमान के फॉलोवर 40 फीसदी बढ़े हैं। हालांकि शाहरुख के फॉलोवर की संख्या 3.09 करोड़ है और सलमाल की 2.85 करोड़।
भारत-पाक मैच के दौरान 18 लाख ट्वीट
रिपोर्ट के अनुसार इस साल आईसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के दौरान 18 लाख ट्वीट किए गए, जो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सर्वाधिक है। वहीं 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट का तीन तलाक पर दिए गए फैसले के दौरान ‘हैश ट्रिपलतलाक’ टॉप ट्रेंड में रहा और इसके साथ 3.50 लाख ट्वीट किए गए।