{"_id":"6049eea17b83bd51f130052b","slug":"pm-modis-photo-removed-from-corona-vaccine-certificates-in-election-bound-states-on-tmc-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी की शिकायत पर चुनाव वाले राज्यों में कोरोना टीका प्रमाण पत्रों से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएमसी की शिकायत पर चुनाव वाले राज्यों में कोरोना टीका प्रमाण पत्रों से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर
Thu, 11 Mar 2021 03:49 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 11 Mar 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 टीका प्रमाण पत्रों से प्रधानमंत्री की तस्वीर को हटाने के लिए चुनाव वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में को-विन मंच पर फिल्टर का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
सूत्रों से बृहस्पतिवार को मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग को नौ मार्च को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने के तकनीकी उपायों को शीघ्रता से खोजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके तहत चार राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में स्थित टीकाकरण केंद्रों के लिए को-विन में आवश्यक फिल्टरों का इस्तेमाल किया गया है। बता दें, तृणमूल कांग्रेस की एक शिकायत के बाद आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय को आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा था।
विज्ञापन
आयोग ने चुनाव वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में लोगों को दिए गए कोविड-19 प्रमाण पत्रों में प्रधानमंत्री की तस्वीर को हटाने के लिए को-विन मंच में फिल्टरों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया था।
चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए 26 फरवरी को विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी जिसके बाद असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आचार संहिता लागू हो गई थी।