फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi zelensky Talks, PM Modi speaks to Ukraine President volodymyr zelensky on the phone

Russia Ukraine War: आज पुतिन और जेलेंस्की से बात करेंगे पीएम मोदी, ताजा हालात की लेंगे जानकारी

Mon, 07 Mar 2022 10:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 07 Mar 2022 10:08 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात करेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi zelensky Talks, PM Modi speaks to Ukraine President volodymyr zelensky on the phone
पुतिन-पीएम मोदी- जेलेंस्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान पीएम मोदी जेलेंस्की और पुतिन के सामने भारतीय छात्रों की सुरक्षा और युद्ध को टालने जैसे मुद्दों को रखेंगे। बता दें कि इससे पहले 26 फरवरी को भी युद्ध संकट को लेकर जेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच बातचीत हुई थी। जेलेंस्की ने इस दौरान भारत के राजनीतिक समर्थन की मांग की थी। उस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन में जारी संघर्ष की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री ने जारी संघर्ष के कारण जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की थी। पीएम मोदी हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों के लिए हर तरह से योगदान करने की भारत की इच्छा व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत की गहरी चिंता से भी उन्हें (यूक्रेन के राष्ट्रपति) अवगत कराया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से सुरक्षित निकालने के लिए यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा सुविधा प्रदान करने की मांग भी की।

विज्ञापन


इससे पहले भी पीएम मोदी ने पुतिन से की थी बात
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने दो मार्च को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी। दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति की समीक्षा की थी। इस दौरान विशेष रूप से खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों की स्थिति पर भी बात हुई। दोनों के बीच संघर्ष क्षेत्रों से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ मतदान से भारत दूर रहा लेकिन 
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच भारत का रुख स्पष्ट है। भारत ने यूक्रेन  में चल रही जंग को लेकर चिंता तो जताई है लेकिन संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ मतदान करने से परहेज किया है। पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से शांति प्रयासों की दिशा में किसी भी तरह का योगदान करने की बात कही। मोदी ने युद्ध पर गहरी पीड़ा जाहिर की और हिंसा की तत्काल समाप्ति के लिए अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed