फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Gujarat Visit on 26th May Dedicate India First 9000 HP Electric Locomotive Engine All Details Here

PM Modi: पीएम मोदी 26 को जाएंगे गुजरात; देश के पहले 9000 हॉर्स पावर इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन का करेंगे अनावरण

Fri, 23 May 2025 10:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 23 May 2025 10:16 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Gujarat Visit on 26th May Dedicate India First 9000 HP Electric Locomotive Engine All Details Here
पीएम मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। इस दौरान वह देश के पहले 9,000 हॉर्स पावर के लोकोमोटिव इंजन का अनावरण करेंगे। साथ ही एक रोडशो और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पीएम मोदी सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वडोदरा हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद दाहोद, भुज, वडोदरा व गांधीनगर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


वडोदरा नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष शीतल मिस्त्री ने बताया कि प्रधानमंत्री का स्वागत करने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए उन्हें बधाई देने के लिए वडोदरा नगर निगम ने हवाई अड्डे के पास एक किलोमीटर लंबे रोड शो की योजना बनाई है। पीएम मोदी हवाई अड्डे पर करीब 15 मिनट रुकेंगे और दाहोद जिले में अपने मुख्य कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


दाहोद में प्रधानमंत्री रेलवे लोकोमोटिव विनिर्माण इकाई का दौरा करेंगे और वहां निर्मित देश के पहले 9,000 हॉर्स पावर लोकोमोटिव इंजन का अनावरण करेंगे। इस इकाई की स्थापना 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से की गई है। पीपीपी मॉडल के तहत स्थापित दाहोद रेलवे कारखाना अगले 10 वर्षों में 1,200 इंजन का उत्पादन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


4600 टन तक का माल ढोने में सक्षम हैं ये इंजन
इन इंजनों की एक प्रमुख विशेषता यह है कि ये 4,600 टन तक का माल ढोने में सक्षम हैं। लोकोमोटिव इंजन में एयर कंडीशनिंग और ड्राइवरों के लिए शौचालय की सुविधा होगी। इसके अलावा, सुरक्षा बढ़ाने व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक उन्नत कवर प्रणाली स्थापित की गई है। 9,000 एचपी, 6-एक्सल इलेक्ट्रिक इंजन की औसत गति 75 किमी प्रति घंटा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed