फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will unveil the statue of Lord Hanuman in Gujarat today Amit Shah will also visit three states Himant Biswa Sarma Update

कार्यक्रम: पीएम मोदी गुजरात में करेंगे भगवान हनुमान की मूर्ति का अनावरण, शाह भी तीन राज्यों का करेंगे दौरा  

Fri, 15 Apr 2022 08:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 15 Apr 2022 08:04 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, बिहार और पुडुचेरी के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will unveil the statue of Lord Hanuman in Gujarat today Amit Shah will also visit three states Himant Biswa Sarma Update
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को श्री हनुमान जयंती के मौके पर गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे। पीएमओ से जारी जानकारी के मुताबिक मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये अनावरण करेंगे। यह मूर्ति भगवान हनुमान से जुड़ी चार धाम योजना के तहत देशभर में चार दिशाओं में स्थापित की जाने वाली चार मूर्तियों में से दूसरी है।

विज्ञापन


पश्चिम दिशा की यह मूर्ति मोरबी में बापू केशवानंद के आश्रम में स्थापित की गई है। पहली मूर्ति उत्तर दिशा में शिमला में 2010 में स्थापित की गई है। वहीं दक्षिण दिशा में रामेश्वरम में ऐसी ही मूर्ति स्थापित करने का काम शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन


शाह भी तीन राज्यों के दौरे पर
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, बिहार और पुडुचेरी के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान शाह 22 अप्रैल को मध्य प्रदेश, 23 अप्रैल को बिहार और 24 अप्रैल को पुडुचेरी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम: सरमा ने बजाया ढोल
राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दीफू के कार्बी आंगलोंग में एक कार्यक्रम के दौरान ढोल बजाई।
 


भाजपा ने साधा विपक्ष पर निशाना
  • इस बीच भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पिछले आठ वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग की भलाई के लिए कई काम किए हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की बात करें तो पिछले आठ वर्षों में एसटी के लिए जितना काम हुआ है, वह छह  दशकों तक शासन करने वाली विपक्षी पार्टियों में भी नहीं हुआ।
  • उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद में आठ सदस्य एसटी समुदाय के हैं। यह सभी सदस्य समाज का नेतृत्व करने और समुदाय को उचित समर्थन, सम्मान और प्रोत्साहन सुनिश्चित करने की स्थिति में हैं। मोदी सरकार के तहत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर साल 15 नवंबर को मनाई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed