{"_id":"61ccde3f5ad7d62c7e21cd37","slug":"pm-modi-will-transfer-the-installment-of-kisan-samman-nidhi-online-in-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: पीएम मोदी नए साल में किसानों को देंगे सम्मान निधि का उपहार , करेंगे बीस हजार करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर: पीएम मोदी नए साल में किसानों को देंगे सम्मान निधि का उपहार , करेंगे बीस हजार करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर
Thu, 30 Dec 2021 03:46 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 30 Dec 2021 03:46 AM IST
सार
केंद्र सरकार देश के किसानों को नया साल का तोहफा देने वाली है। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार 1 जनवरी 2022 को किसानों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करेगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल की पहली तारीख को किसानों को ‘किसान सम्मान निधि’ का उपहार देंगे। प्रधानमंत्री दसवीं किश्त के रूप में दस करोड़ किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। इस योजना का मकसद छोटे और मझोले किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रत्येक किसान को हर साल तीन किश्तों में छह हजार रुपये उनके खाते में दिए जाते हैं। इस क्रम में अब तक किसानों को नौ किश्तों के माध्यम से 1.6 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 14 करोड़ की इक्विटी अनुदान भी जारी करेंगे। इससे 351 किसान उत्पादन संगठनों के 1.24 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर पीएम किसान संगठनों के साथ बातचीत भी करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन