फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi will take over the dispute related to SC-ST act, 

एससी-एसटी से जुड़ा विवाद सुलझाने को पीएम मोदी खुद संभालेंगे मोर्चा

Sat, 28 Jul 2018 01:12 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
PM modi will take over the dispute related to SC-ST act, 

एससी-एसटी कानून के प्रावधानों में बदलाव और जस्टिस एके गोयल को एनजीटी चेयरमेन बनाने से नाराज अपनों को मनाने के लिए प्रधानमंत्री खुद मोर्चा संभालेंगे। इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी जल्द लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान से बातचीत करेंगे। सरकार मानसून सत्र खत्म होते ही एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों में बदलाव संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

 
दरअसल सरकार की मुख्य चिंता दलित संगठनों द्वारा 9 अगस्त को घोषित भारत बंद से सहयोगियों को दूर रखने की है। लोजपा सांसद चिराग पासवान ने शुक्रवार को साफ तौर पर कहा कि अगर जस्टिस गोयल को नहीं हटाया गया तो पार्टी भारत बंद का समर्थन करेगी। असली समस्या इस कानून में बदलाव करने वाले जस्टिस एके गोयल को एनजीटी का चेयरमैन बनाने और यूजीसी द्वारा प्राध्यापकों की नियुक्ति के मामले में रोस्टर है।
विज्ञापन


इन फैसलों से एनडीए के घटक लोजपा-आरपीआई ही नहीं भाजपा के भी एससी-एसटी सांसद नाराज हैं। सरकार के लिए मुश्किल यह है कि उसके पास फिलहाल जस्टिस एके गोयल को पद से हटाने का रास्ता नहीं है। इसके अलावा सत्र जारी रहते सरकार कानून में बदलाव के खिलाफ अध्यादेश भी जारी नहीं कर सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed