{"_id":"5f50859d99135e03424cf45f","slug":"pm-modi-will-share-his-views-on-navigating-new-challenges-on-3rd-us-india-strategic-partnership-forum","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी अमेरिका-भारत सामरिक एवं साझेदारी फोरम के महासम्मेलन को करेंगे संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी अमेरिका-भारत सामरिक एवं साझेदारी फोरम के महासम्मेलन को करेंगे संबोधित
Thu, 03 Sep 2020 11:33 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को भारतीय समयानुसार रात के नौ बजे अमेरिका-भारत सामरिक एवं साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के तीसरे महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं 'नई नेविगेटिंग चुनौतियों' पर अपने विचार साझा करूंगा।'
विज्ञापन
I will be sharing my views on ‘Navigating New Challenges': PM Modi on his address at 3rd Annual Leadership Summit of US-India Strategic Partnership Forum tonight at 9 PM IST pic.twitter.com/T1gWojr5qp
— ANI (@ANI) September 3, 2020विज्ञापन
यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष मुकेश अघी ने मंगलवार को कहा था कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वक्त निकाला है। उन्होंने कहा था कि हमारा फोरम अमेरिका और भारत के बीच परस्पर भू राजनीतिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक, कूटनीतिक और वैज्ञानिक साझेदारी का गवाह है।
विज्ञापन
चीन का आक्रामक रुख हम दोनों देशों के लिए अपने सहयोग को और आगे बढ़ाने का मौका प्रदान करता है। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में सोमवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने लोगों को संबोधित किया था। सोमवार को ही भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था।