फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will 'pariksha pe charcha' with students today, will interact with students, parents and teachers

तैयारी: पीएम मोदी आज करेंगे छात्रों से 'परीक्षा पे चर्चा', 81 विदेशी छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Wed, 07 Apr 2021 06:26 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 07 Apr 2021 06:26 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will 'pariksha pe charcha' with students today, will interact with students, parents and teachers
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम सात बजे 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से दुनिया भर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'एक नया प्रारूप, विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर कई दिलचस्प प्रश्न और हमारे बहादुर योद्धाओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ एक यादगार चर्चा... । सात अप्रैल को शाम सात बजे देखिए 'परीक्षा पे चर्चा'।'

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह कह रहे हैं, 'हम बीते एक साल से कोरोना के साये में रह रहे हैं और इसकी वजह से मुझे व्यक्तिगत रूप से आपसे मिलने का मोह छोड़ना होगा और नए प्रारूप में 'परीक्षा पे चर्चा' के पहले डिजिटल संस्करण में आपके साथ रहूंगा।' उन्होंने छात्रों से कहा कि वे परीक्षा को अवसरों के तौर पर देखें, न कि जीवन के सपनों के अंत के तौर पर।
विज्ञापन


वीडियो में यह भी बताया गया है कि प्रधानमंत्री बच्चों के साथ दोस्त के तौर पर बातचीत करेंगे और इसके साथ ही डिजिटल कार्यक्रम में शिक्षकों व अभिभावकों से भी संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री इस बात की भी चर्चा करते हैं कि लोग या माता-पिता क्या कहेंगे, इसका दबाव भी कई बार बोझ बन जाता है। वीडियो में वह यह भी कह रहे हैं कि यह 'परीक्षा पे चर्चा' है लेकिन यहां चर्चा सिर्फ 'परीक्षा' तक सीमित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को अपने दिल के बेहद करीब बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से वह यह जान पाते हैं कि युवाओं के दिमाग में क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह परिवार के सदस्य के रूप में छात्रों को परीक्षा संबंधी दबाव से उबरने में मदद करना चाहते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन इस बार डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है। गत फरवरी महीने में शिक्षा मंत्रालय ने इसकी घोषणा की थी।


ऑनलाइन रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता में शामिल हुए 14 लाख लोग
इस बीच, शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस साल 17 फरवरी से 14 मार्च के दौरान विभिन्न विषयों पर 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए ऑनलाइन रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बयान के मुताबिक, 'लगभग 14 लाख प्रतिभागियों ने 'परीक्षा पे चर्चा' के चौथे संस्करण की प्रतियोगिता में भाग लिया। रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता में 10.5 लाख छात्रों, 2.6 लाख शिक्षकों और 92 हजार अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाग लेने वाले 60 फीसदी से अधिक छात्र 9वीं और 10वीं कक्षा के हैं। पहली बार 81 विदेशी छात्रों ने 'पूर्व-परीक्षा पे चर्चा' रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed