{"_id":"5fb98c0a3e9e3e398d68c252","slug":"pm-modi-will-inaugurate-the-multi-storeyed-flat-of-mps-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी सांसदों के बहुमंजिला फ्लैट का कल करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी सांसदों के बहुमंजिला फ्लैट का कल करेंगे उद्घाटन
Sun, 22 Nov 2020 03:22 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 22 Nov 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों के लिए निर्मित बहुमंजिला फ्लैट का सोमवार को उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित 80 साल पुराने आठ पुराने बंगलों की जगह नए फ्लैटों का निर्माण किया गया है। इनमें संसद सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये फ्लैट का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन
पीएमओ ने कहा, सांसदों के लिए ये फ्लैट दिल्ली में डॉ. बीडी मार्ग पर स्थित हैं। आठ पुराने बंगलों का, जो 80 साल से अधिक पुराने थे, इन 76 फ्लैटों के निर्माण के लिए पुनर्विकास किया गया है। कोरोना महामारी के बावजूद स्वीकृत लागत से लगभग 14 प्रतिशत की बचत के साथ और बिना अधिक समय लगे इन फ्लैटों का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन