फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nehru Museum Name Will Be Removed From Today the Prime Minister Museum Identity PM Modi Will Inaugurate

Pradhan Mantri Sangrahalaya: पीएम मोदी आज करेंगे प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन, जानें इसकी खासियत

Wed, 13 Apr 2022 11:41 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 13 Apr 2022 11:41 PM IST
सार

पीएम संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान के निर्माण तक की कहानी बताएगा। इस संग्रहालय में देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजा गया है। प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
Nehru Museum Name Will Be Removed From Today the Prime Minister Museum Identity PM Modi Will Inaugurate
Pradhan Mantri Sangrahalaya - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बनाए गए प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन गुरुवार (आज) को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यों का प्रदर्शन होगा। पहले इसे नेहरू संग्रहालय भवन के नाम से जाना जाता था। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री संग्रहालय में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन और योगदान के साथ उनको दुनियाभर से प्राप्त उपहारों का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि नेताओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारत के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों पर संग्रहालय विकसित किया गया है। साथ ही कहा कि यह संग्रहालय सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को लोगों के सामने लाएगा, चाहे उनकी विचारधारा या कार्यकाल कुछ भी हो।
विज्ञापन


नेहरू से जुड़ी सारी जानकारियां होंगी
एक अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री संग्रहालय पुराने और नए का एक सहज मिश्रण है और इसमें तत्कालीन नेहरू संग्रहालय भवन भी शामिल है। इसे पीएम संग्रहालय ब्लॉक-1 के रूप में नामित किया गया है। इसमें अब पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन और योगदान से संबंधित अब तक सारी जानकारियां पेश की गई हैं। दुनिया भर से उन्हें मिले उपहार भी पुनर्निर्मित ब्लॉक 1 में प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया है
कैबिनेट बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए यह फैसला किया है। हम सभी पीएम के योगदान को मान्यता देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया है। पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में बहुमूल्य जानकारी के लिए उनके परिवारों से भी संपर्क किया गया था।

संग्रहालय में महत्वपूर्ण पत्राचार, कुछ व्यक्तिगत वस्तुओं, उपहार और यादगार वस्तुएं, सम्मान, पदक, स्मारक टिकट, सिक्के आदि भी प्रदर्शित किए गए हैं।  दूरदर्शन, फिल्म डिवीजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, मीडिया हाउस (भारतीय और विदेशी), प्रिंट मीडिया, विदेशी समाचार एजेंसियों, विदेश मंत्रालय आदि संस्थानों के माध्यम से जानकारी एकत्र की गई।



डिजाइन उभरते भारत की प्रतीक
पीएम संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान के निर्माण तक की कहानी बताएगा। इसमें बताया गया है कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने विभिन्न चुनौतियों से देश को उबारा और देश की चौतरफा प्रगति सुनिश्चित की। संग्रहालय भवन की  डिजाइन उभरते भारत की कहानी से प्रेरित है। इसे नेताओं के हाथों का आकार दिया गया है। डिजाइन में टिकाऊ और ऊर्जा संरक्षण के इंतजाम किए गए हैं।  

कोई पेड़ काटा नहीं गया
पीएम संग्रहालय परिसर में किसी भी पेड़ को काटा या प्रत्यारोपित नहीं किया गया है। इमारत का कुल क्षेत्रफल 10,491 वर्ग मीटर है। इमारत का लोगो राष्ट्र और लोकतंत्र का प्रतीक चक्र धारण करने वाले भारत के लोगों के हाथों का प्रतिनिधित्व करता है।


अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल
प्रधानमंत्री संग्रहालय में युवाओं को सूचना आसान और रोचक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी-आधारित संचार सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। प्रदर्शनी को अत्यधिक इंटरैक्टिव बनाने के लिए होलोग्राम, वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी, मल्टी-टच, मल्टी-मीडिया, इंटरेक्टिव कियोस्क, कम्प्यूटरीकृत काइनेटिक मूर्तियां, स्मार्टफोन एप्लिकेशन, इंटरेक्टिव स्क्रीन आदि लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed