फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will inaugurate Distinguished Week Celebration of the Ministry of Finance and Corporate Affairs Today

Iconic Week Celebration: पीएम मोदी आज करेंगे वित्त मंत्रालय के प्रतिष्ठित सप्ताह का शुभारंभ, जन समर्थ पोर्टल भी करेंगे लॉन्च

Mon, 06 Jun 2022 02:38 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 Jun 2022 02:38 AM IST
सार

पीएम मोदी क्रेडिट से जुड़ी सरकारी योजनाओं के लिए 'जन समर्थ पोर्टल' की भी शुरुआत करेंगे। यह सरकार की क्रेडिट योजनाओं को जोड़ने वाला एकल माध्यम होगा, जो लाभार्थियों को सीधे लोन देने वालों से जोड़ता है।

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate Distinguished Week Celebration of the Ministry of Finance and Corporate Affairs Today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह का विज्ञान भवन, नई दिल्ली में उद्घाटन करेंगे। पीएमओ के बयान के मुताबिक, छह जून से 11 जून तक आजादी के अमृत महोत्सव (एकेएएम) के हिस्से के रूप में प्रतिष्ठित सप्ताह मनाया जाएगा।

विज्ञापन


जन समर्थ पोर्टल भी करेंगे लॉन्च
यह समारोह भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की भावना को ध्यान में रखते हुए पूरे भारत के 75 शहरों में एक साथ लाइव मनाया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी क्रेडिट से जुड़ी सरकारी योजनाओं के लिए 'जन समर्थ पोर्टल' की भी शुरुआत करेंगे। यह सरकार की क्रेडिट योजनाओं को जोड़ने वाला एकल माध्यम होगा, जो लाभार्थियों को सीधे लोन देने वालों से जोड़ता है। बयान के मुताबिक जन समर्थ पोर्टल का पहला मकसद विभिन्न क्षेत्रों के समावेशी विकास को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


8 जून को प्रतिभूति बाजार के विकास पर एक वृत्तचित्र जारी किया जाएगा
इस समारोह के दौरान कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के प्रत्येक विभाग अपने समृद्ध इतिहास और विरासत के साथ-साथ आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तत्परता का प्रदर्शन करेंगे। उदाहरण के लिए, तीसरे दिन यानी 8 जून 2022 को भारत में प्रतिभूति बाजार के विकास पर एक वृत्तचित्र जारी किया जाएगा और अंतिम दिन, 11 जून 2022 को, राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय ‘धरोहर’ को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इस संग्राहलय में जब्त किए गए सामानों, प्राचीन वस्तुओं और सीमा शुल्क विरासत की एक श्रृंखला को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के समारोह के दौरान कुछ अन्य उल्लेखनीय कार्यक्रमों में सार्वजनिक खरीद में डाटा विश्लेषण पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शामिल हैं, जो सार्वजनिक खरीद के क्षेत्र में सर्वोत्तम अंतरराष्ट्रीय कार्य-प्रणालियों पर विचार करेगा और सार्वजनिक खरीद में पैसे का अधिक मूल्य लाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने के लिए आगे बढ़ेगा। इस दौरान सार्वजनिक व्यय प्रबंधन और कराधान, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों में कुछ प्रमुख पहलों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।


बता दें कि पीएम मोदी ने 12 मार्च 2021 को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (एकेएएम) का उद्घाटन किया था, जो 15 अगस्त, 2022 को भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के लिए 75-सप्ताह की उलटी गिनती को चिह्नित करता है। एकेएएम समारोह एक वर्ष तक जारी रहेगा, उसके बाद, 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा।

एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें:---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed