फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will hand over the Arjun tank to the army in Chennai

14 फरवरी को केरल और तमिलनाडु का दौरा करेंगे पीएम मोदी, सेना को सौंपेंगे अर्जुन टैंक

Fri, 12 Feb 2021 11:26 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 12 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will hand over the Arjun tank to the army in Chennai
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को देश के दो दक्षिणी राज्य तमिलनाडु और केरल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह चेन्नई में कई प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि चेन्नई के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सेना को अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक (MK-1A) भी सौंपेंगे। इसके अलावा कोच्चि में वह विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन


डीआरडीओ के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि एक उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय सेना में 118 अर्जुन मार्क 1ए टैंक को शामिल करने की मंजूरी दी है, जिसकी कीमत लगभग 8,400 करोड़ रुपए है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को चेन्नई में अर्जुन टैंक के नवीनतम संस्करण को भारतीय सेना को सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को चेन्नई में अर्जुन टैंक के नवीनतम संस्करण को भारतीय सेना को सौपेंगे। डीआरडीओ ने टैंक को पूरी तरह से डिजाइन और विकसित किया गया है।
 

एक उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय सेना में 118 अर्जुन मार्क 1ए टैंक को शामिल करने की मंजूरी दी है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित 124 अर्जुन टैंकों में से फ्लीट के पहले बैच में 118 अर्जुन टैंक शामिल किए जाएंगे और भारतीय सेना पहले ही इनकी तैनाती कर चुकी है। इन टैंकों पाकिस्तान से लगी सीमा पर पश्चिमी रेगिस्तानी इलाकों में तैनात किया गया है। यह 118 अर्जुन टैंक भारतीय सेना की दो रेजिमेंट बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed