{"_id":"62528f319ee711700d454947","slug":"pm-modi-will-address-foundation-day-celebrations-of-umiya-mata-temple-in-gujarat-junagadh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: उमिया माता मंदिर के 14वें स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी- धरती मां को रासायनिक उर्वरकों के संकट से बचाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: उमिया माता मंदिर के 14वें स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी- धरती मां को रासायनिक उर्वरकों के संकट से बचाएं
Sun, 10 Apr 2022 02:52 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:52 PM IST
सार
उमिया माता को कुर्मी, कटियार, पाटीदार और पटेल समाज के लोग अपनी ‘कुलदेवी’ मानते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
विस्तार
रामनवमी के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गथिला, जूनागढ़ में उमिया माता मंदिर के 14वें स्थापना दिवस समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं मां उमिया के भक्तों के साथ-साथ सभी किसानों से अपील करता हूं कि अपनी धरती मां को रासायनिक उर्वरकों के संकट से बचाने के लिए प्राकृतिक खेती की ओर रुख करें।
विज्ञापन
कोरोना कब आ जाए ये कोई नहीं जानता: पीएम मोदी
इसके अलावा पीएम मोदी ने कोरोना संकट के मुद्दे पर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना (महामारी) एक बड़ा संकट था, और हम यह नहीं कह रहे हैं कि संकट खत्म हो गया है। हो सकता है कि इसमें विराम लग गया हो, लेकिन हम कभी नहीं जानते कि यह कब फिर से सामने आएगा। यह एक 'बहुरूपिया' महामारी है। इसे रोकने के लिए करीब 185 करोड़ वैक्सीन दी गईं जिसने दुनिया को हैरान कर दिया। यह आपके समर्थन से संभव हुआ है।
विज्ञापन