ऑडिट दिवस: सीएजी कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का होगा अनावरण
ऑडिट दिवस को सीएजी की स्थापना और इसके द्वारा वर्षों से शासन प्रणाली, इसमें पार्दर्शिता और जवाबदेही के लिए दिए योगदान को चिह्नित करने के लिए मनया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहले ऑडिट दिवस (लेखापरीक्षा दिवस) के मौके पर सीएजी कार्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूचना के इनुसार इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।
ऑडिट दिवस को सीएजी की स्थापना और इसके द्वारा वर्षों से शासन प्रणाली, इसमें पार्दर्शिता और जवाबदेही के लिए दिए योगदान को चिह्नित करने के लिए मनया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) भी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी और कहा कि कल मंगलवार की सुबह 10.30 बजे आडिट दिवस को चिह्नित करने के कार्यक्रम में भाग लूंगा। आडिट दिवस का मकसद देश में पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने में सीएजी के योगदान को सभी के सामने लाना है।
At 10:30 AM tomorrow, I would be taking part in the programme to mark the first Audit Diwas.
Audit Diwas seeks to highlight the rich contributions of CAG to boost transparency and good governance.— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2021
पीएम 19 को लांच करेंगे 100 सैनिक स्कूल
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र उत्तर प्रदेश के झांसी में 19 नवंबर को नेशनल कैडेट क्रॉप्स एलुमनी एसोसिएशन लांच करेंगे और इसके पहले सदस्य होंगे। रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया कि इस दौरान वे आठ अन्य कार्यक्रम और प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनमें 100 सैनिक स्कूल शामिल हैं। इन्हें अगले दो साल में शुरू किया जाएगा। उन्होंने साथ ही बताया कि सीमावर्ती और तटवर्ती 1283 जिलों में एनसीसी होगी।