{"_id":"628f6e7fcd095302836ccc45","slug":"pm-modi-vs-cm-kcr-kcr-counterattack-on-modi-said-promised-a-lot-but-the-truth-is-that-industries-are-closing","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi vs CM KCR: पीएम मोदी से नहीं मिले केसीआर, बेंगलुरु में बोले- अगले दो-तीन महीने में आएगी सनसनीखेज खबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi vs CM KCR: पीएम मोदी से नहीं मिले केसीआर, बेंगलुरु में बोले- अगले दो-तीन महीने में आएगी सनसनीखेज खबर
Thu, 26 May 2022 10:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 26 May 2022 10:11 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि अगर देश में मन से काम किया जाए, तो हम अमेरिका से भी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं। बेंगलुरु में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वादा बहुत किए जाते हैं लेकिन सच्चाई ये है कि उद्योग बंद हो रहे हैं, महंगाई बढ़ रही है।
विज्ञापन
CM KCR
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात नहीं की। दरअसल, पीएम मोदी आज तेलंगाना में थे, लेकिन सीएम केसीआर राज्य में नहीं थे। वे कर्नाटक के दौरे पर थे। इस दौरान पीएम मोदी ने सीएम केसीआर की सरकार को आड़े हाथ लिया। इसके बाद केसीआर ने उनके बयानों पर पलटवार किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब तक देश में कई सरकारें बन चुकी हैं और कई प्रधानमंत्री भी बन चुके हैं, लेकिन देश की हालत में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। हमारे से कम जीडीपी वाला चाइना आज 16 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गई है जबकि हमारे देश में आज पांच ट्रिलियन डॉलर का सपना दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर देश में मन से काम किया जाए, तो हम अमेरिका से भी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं। बेंगलुरु में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वादा बहुत किए जाते हैं लेकिन सच्चाई ये है कि उद्योग बंद हो रहे हैं, महंगाई बढ़ रही है। पहली बार इतिहास में बहुत बड़ा गिरावट आया चुका है। मैंने पूर्व PM एचडी देवगौड़ा और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने राष्ट्रीय और कर्नाटक राजनीति के मुद्दों पर चर्चा की है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर राव ने महागठबंधन का संकेत देते हुए कहा कि इस तरह के मोर्चे को लेकर अगले दो से तीन महीने में सनसनीखेज खबर आएगी। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख ने यह भी कहा कि भाषणबाजी’ के बावजूद उद्योग बंद हो रहे हैं, देश की जीडीपी गिर रही है और अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया नीचे गिर रहा है। राव पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल (सेकुलर) प्रमुख एच डी देवेगौड़ा, उनके बेटे एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और उनके पोते निखिल कुमारस्वामी के साथ चर्चा करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि बातचीत बहुत होती है लेकिन अब भारत बदलेगा। भारत को बदलना होगा और भविष्य के लिए एक आकार लेना होगा। देश की स्थिति को बदलने के प्रयास किए जाने चाहिए। दो- तीन महीने बाद, आपको कुछ सनसनीखेज खबरें मिलेंगी। राव ने कहा कि उन्होंने जद (एस) प्रमुख के परिवार के साथ अपनी बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्तर और कर्नाटक में राजनीतिक स्थिति के बारे में हर चीज पर चर्चा की।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने कहा कि वह 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक आए थे और कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी, जो सच निकली। उन्होंने कहा कि जब मैं पिछली बार कर्नाटक चुनाव से पहले वहां था, मैंने कहा था कि मैं कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में आऊंगा, और मेरी बात सही साबित हुई और वह मुख्यमंत्री बने। इस बार मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव होने जा रहा है। इसे कोई नहीं रोक सकता।
वहीं, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राव ने देश में व्याप्त विभिन्न मुद्दों पर गौड़ा के साथ करीब दो से तीन घंटे तक चर्चा की। कुमारस्वामी ने कहा कि अगले दो से तीन महीनों में हम आपको एक अच्छी खबर देंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल आगे बढ़ रहे हैं और केवल वे ही भाजपा के खिलाफ मोर्चा खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रीय दलों से राष्ट्रीय हित में अपने मतभेदों को दूर करने और एक ‘‘साझा मंच’’ पर आने का आह्वान किया।
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 20वें वर्ष समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचने से कुछ घंटे पहले राव बेंगलुरु पहुंचे। राव के साथ बैठक के बाद देवेगौड़ा ने ट्वीट किया कि तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने आज मेरे आवास पर मुझसे मुलाकात की। हमने राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। यह एक स्पष्ट और सौहार्दपूर्ण बैठक थी।