फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi visits naushera sector rajouri jammu kashmir celeberate deepawali festival with jawans

सीमा वाली दिवाली: आठवीं बार जवानों के संग दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, नौशेरा सेक्टर में वीरों के साथ जलाएंगे 'शांति-सुरक्षा के दीप'

Thu, 04 Nov 2021 12:04 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 04 Nov 2021 12:04 PM IST
सार

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल दिवाली का त्योहार जवानों के साथ मनाते आ रहे हैं। इस बार भी दिवाली मनाने के लिए वह जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर पहुंचे हैं। 2014 में प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद वह जवानों संग दिवाली मनाते हैं। 

विज्ञापन
pm modi visits naushera sector rajouri jammu kashmir celeberate deepawali festival with jawans
जवानों से संग दिवाली मनाने पहुंचे पीएम - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी लगातार दिवाली का त्योहार देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ मनाते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को आठवीं बार जवानों के बीच दिवाली मनाने के लिए जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में पहुंचे। यहां वे नौशेरा में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। 2014 में प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से वह हर साल सरहद की सुरक्षा कर रहे जवानों के संग दिवाली मनाते हैं। इस बार उनकी दिवाली राजौरी के नौशेरा सेक्टर में होगी।

विज्ञापन


नौशेरा सेक्टर पहुंचने पर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और जवानों का उत्साह बढ़ाया। जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से मैं हर बार अपने परिवार (जवानों) के साथ पवित्र त्योहार दिवाली मनाता आ रहा हूं। 
विज्ञापन



पीएम मोदी की सरहद वाली दिवाली 
4 नवंबर 2021: पीएम बनने के बाद जवानों के साथ लगातार 8वीं बार दिवाली मनाने के लिए वह गुरुवार (4 नवंबर) को राजौरी के नौशेरा सेक्टर पहुंचे और शाम को इनके साथ दिवाली मनाएंगे। नौशेरा पहुंचने पर पीएम मोदी ने सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी । इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के जोश को हाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



14 नवंबर 2020: पीएम मोदी ने सातवीं दिवाली जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ प्रकाश पर्व मनाया था । 


27 अक्तूबर 2019: पीएम मोदी ने 2019 में एलओसी पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। पीएम मोदी राजौरी में एलओसी पर तैनात सैनिकों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया था। 


7 नवंबर 2018: 2018 में पीएम मोदी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी।


 18 अक्तूबर 2017: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के संग दिवाली मनाई थी। तब वे जम्मू कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के बीच दिवाली मनाकर उनका जोश बढ़ाया था। 


 30 अक्तूबर  2016 : पीएम मोदी 2016 में हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत चीन बॉर्डर के पास जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।


11 नवंबर 2015: पीएम मोदी ने पंजाब में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा भी करने पहुंचे थे। 

23 अक्तूबर  2014: मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने का फैसला किया था। इसके बाद 23 अक्टूबर 2014 को उन्होंने बतौर पीएम सियाचिन में पहली दिवाली मनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed