फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi visit Vikram Sarabhai Space Center three space projects inaugurated

PM Modi: तीन राज्यों के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी; कल किसान सम्मान निधि के 21 हजार करोड़ जारी करेंगे

Tue, 27 Feb 2024 03:30 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 03:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा कि पीएम मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करेंगे। पीएम यहां करीब 1,800 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी बुधवार को किसान सम्मान निधि के 21 हजार करोड़ रुपये भी ट्रांसफर करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi visit Vikram Sarabhai Space Center three space projects inaugurated
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करेंगे। इसमें सुधार लाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण और इस क्षेत्र में तकनीकी और अनुसंधान एवं विकास क्षमता को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता को बढ़ावा मिलेगा। इससे देश के अंतरिक्ष क्षेत्र की पूर्ण क्षमता का एहसास होगा। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम की उनकी यात्रा के दौरान तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार और बुधवार को केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह इन राज्यों में 24,000 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करते हुए किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे।
विज्ञापन


गगनयान की प्रगति की करेंगे समीक्षा
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा कि पीएम मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करेंगे। पीएम यहां करीब 1,800 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन 'गगनयान' की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माेदी तमिलनाडु के मदुरै में क्रिएटिंग द फ्यूचर-ऑटोमोटिव एमएसएमई उद्यमियों के लिए डिजिटल मोबिलिटी कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में 5.5 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 825 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड वितरित करेंगे। साथ ही महाराष्ट्र में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरण और ओबीसी श्रेणी के लाभार्थियों के लिए मोदी आवास योजना की शुरुआत करेंगे। पीएम यहां 1300 करोड़ से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। वह यवतमाल शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed