फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi UNESC Speech Live Updates: संयुक्त राष्ट्र में बोले प्रधानमंत्री मोदी, कोरोना से जंग को हमने जन आंदोलन बनाया

Fri, 17 Jul 2020 09:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Jul 2020 09:12 PM IST
खास बातें

  • यूएनएससी में निर्वाचन के बाद पहली बार संयुक्त राष्ट्र की बैठक में पीएम मोदी ने की वर्चुअल शिरकत
  • कहा- हमने सार्क इमरजेंसी फंड बनाया, कोरोना से जंग को जन आंदोलन में बदला
  • कहा- भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने तक हर भारतीय के पास अपना घर होगा
  • कोरोना के खिलाफ जंग में भारत की भूमिका बताई, कहा- आत्मनिर्भर भारत योजना से दी विकास को रफ्तार
  • विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए पर्यावरण का भी रखा ध्यान, सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध
  • कहा- वैश्विक शांति के लिए सबको एक साथ आगे आना होगा, संयुक्त भूमिका पर दिया जोर

विज्ञापन
PM Narendra Modi UNESC Speech Live updates News in Hindi Modi United Nations Economic Social Souncil Virtual Address
संयुक्त राष्ट्र के सत्र को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

08:57 PM, 17-Jul-2020

कोरोना ने दिए यूएन में सुधार के अवसर : पीएम मोदी

विश्व शांति को लेकर संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मूल रूप से द्वितीय विश्व युद्ध के उपद्रवों से पैदा हुआ था। आज महामारी के प्रकोप ने इसके पुनर्जन्म और सुधार के नए अवसर प्रदान किए हैं। आइए हम यह मौका न गंवाएं।
08:54 PM, 17-Jul-2020

महिलाओं के सशक्त करने पर जोर, स्वच्छता पर भी गंभीर

उन्होंने कहा कि हमने स्वच्छता जैसे अहम मुद्दे को गंभीरता से लिया और देश के छह लाख गांवों में पूर्ण स्वच्छता प्राप्त करके हमने पिछले साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम महिलाओं को सशक्त बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
08:49 PM, 17-Jul-2020

शांति के लिए सभी का योगदान जरूरी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया में शांति और सद्भाव स्थापित करने के लिए सभी का योगदान बहुत जरूरी है। हम सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त कर रहे हैं और इस काम में दूसरे विकासशील देशों की मदद भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से जीतने के लिए हमें मिलकर लड़ना होगा।
08:47 PM, 17-Jul-2020

कैसा भी संकट हो हम हर समस्या से लड़े : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे भूकंप हो, चक्रवात तो, इबोला संकट हो या कोई अन्य प्राकृतिक या मानव निर्मित संकट हो, सबको लेकर भारत ने तेजी और एकजुटता के साथ जवाब दिया है। 
08:44 PM, 17-Jul-2020

पर्यावरण के लिए भी कर रहे काम : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का अभियान चलाया। हम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए पर्यावरण के बारे में भी सोच रहे हैं। इसके साथ ही पांच साल में हमने 38 मिलियन कार्बन उत्सर्जन कम किया है।
08:43 PM, 17-Jul-2020

संयुक्त राष्ट्र का सक्रिय सहयोगी रहा है भारत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि शुरुआत से ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र के और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद विकास कार्यों का सक्रिय रूप से समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यूएनईएससी के पहले अध्यक्ष भी भारतीय ही थे। भारत ने इसके एजेंडा को स्वरूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:36 PM, 17-Jul-2020

छह साल में खोले 40 करोड़ बैंक खाते : पीएम मोदी

भारत की आम जनता के बीच बैंकिंग की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने छह साल में 40 करोड़ बैंक खाते खोले हैं। जरूरतमंद लोगों के खातों में हमने सीधे राहत राशि पहुंचाई है।
08:35 PM, 17-Jul-2020

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया में आया बड़ा बदलाव : पीएम मोदी

संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया बहुत बदल गई है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और हम विकासशील देशों की मदद कर रहे हैं। 
08:33 PM, 17-Jul-2020

एजेंडा 2030 हासिल करने के लिए भारत प्रयासरत

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2030 के एजेंडा को हासिल करने के लिए भारत पूरी कोशिश कर रहा है। हमारा मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। हम किसी को पीछे नहीं छोड़ सकते हैं। हम जनता को हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। 
08:32 PM, 17-Jul-2020

संयुक्त राष्ट्र से बढ़ी हैं दुनिया की उम्मीदें : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, आज संयुक्त राष्ट्र 193 सदस्य देशों के साथ लेकर आया है। इसकी सदस्यता के साथ साथ संगठन से उम्मीदें भी बढ़ी हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed