फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi-Trump Talk: Opposition said call an all-party meeting tell what was discussed BJP retaliated

PM मोदी-ट्रंप बातचीत पर सियासत: विपक्ष बोला- सर्वदलीय बैठक बुलाकर बताएं कि क्या बात हुई; भाजपा ने किया पलटवार

Wed, 18 Jun 2025 01:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 Jun 2025 01:03 PM IST
विज्ञापन
PM Modi-Trump Talk: Opposition said call an all-party meeting tell what was discussed BJP retaliated
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत को लेकर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने है। कांग्रेस-शिवसेना समेत तमाम विपक्षी दल पीएम मोदी पर निशाना साध रह हैं तो भाजपा विपक्षी दलों पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा...

विज्ञापन


सबसे पहले जानिए संजय राउत ने क्या कहा...
ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, 'मोदी के लोग यह कह रहे हैं, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप को इस बारे में ट्वीट करना चाहिए और कहना चाहिए कि वह अपने शब्द वापस लेते हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी जो कहेंगे, उस पर कौन विश्वास करेगा? सुधाकर बडगुजर के भाजपा में शामिल होने पर राउत ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रविरोधी पार्टी है। राष्ट्रवाद और देशभक्ति भाजपा के लिए सिर्फ दिखावा है। यह अब अटलजी और लालकृष्ण आडवाणीजी की पार्टी नहीं है; यह अब व्यापारियों की है। कल भाजपा ने हमारे पार्टी से एक व्यक्ति को अपनी पार्टी में ले लिया, जिस पर वे पहले देशद्रोह का आरोप लगा रहे थे। अब राष्ट्रविरोधी पार्टी कौन है? यह हमारी नहीं, बल्कि आपकी पार्टी है, जो राष्ट्रविरोधी है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 'आज फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोजन करने का निमंत्रण मिला है। असीम मुनीर ने जो भड़काऊ बात कही थी, उसका संबंध सीधा पहलगाम में हुए आतंकी हमले से था। मैं समझता हूं कि व्हाइट हाउस में ऐसे व्यक्ति को भोजन के लिए आमंत्रित करना हमारी कूटनीति और प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14 बार यह दावा किया है कि उनकी मध्यस्थता के कारण ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया गया था। आज विदेश सचिव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 35 मिनट तक फोन पर बात हुई। प्रधानमंत्री मोदी को एक सर्वदलीय बैठक रखकर इस बातचीत से विपक्ष के नेताओं को अवगत कराना चाहिए। वे (प्रधानमंत्री मोदी) संवाद से क्यों भाग रहे हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद बोली- देश का एक स्वर अमेरिकी राष्ट्रपति तक जाना चाहिए
RJD नेता मनोज झा ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच टेली-वार्ता पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बयान पर कहा, 'मैं सीधे तौर पर कहना चाहता हूं कि मैं अपने प्रधानमंत्री पर भरोसा करूंगा, लेकिन बात अब बहुत आगे बढ़ गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने 14-15 बयान दिए हैं। आज भी एक तरफ मिस्री जी ने वीडियो जारी किया और दूसरी तरफ मैं व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग देख रहा हूं। दोनों में समन्वय, सामंजस्य की कमी है। इसलिए हम सब बार-बार कहते हैं कि संसद का सत्र तुरंत बुलाया जाना चाहिए। देश का एक स्वर अमेरिकी राष्ट्रपति तक जाना चाहिए।'

भाजपा का पलटवार

  • भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, 'विदेश सचिव ने सब कुछ बता दिया है, अब इसमें कोई भ्रम या संदेह नहीं है। भारत एक बदला हुआ भारत है जो आतंकवाद के खिलाफ किसी समझौते के मूड में नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खत्म होने तक जारी रहेगा, इस बात की इससे स्पष्ट चर्चा विश्व पटल पर नहीं हो सकती।'
  • भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'आज प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जो लंबी बातचीत हुई, उसमें कई बातें सामने निकलकर आई हैं। कांग्रेस पार्टी G7 सम्मेलन और जाति जनगणना पर झूठ फैला रही थी। इसी कांग्रेस ने भारतीय सेना के विरोध में कई झूठ फैलाए थे। कांग्रेस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर भारत ने संघर्ष विराम किया था, लेकिन इनके सांसद सलमान खुर्शीद, शशि थरूर और मनीष तिवारी ने भी कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत किसी अन्य देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा।'
  • दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'देश की प्रभुसत्ता पर कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। हम PoK को भारत का हिस्सा मानते हैं और उसमें किसी तीसरे देश का हस्तक्षेप नहीं हो सकता है... आज दुनिया हमारी ताकत को समझती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed