फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi today in Kashi, 12 projects will introduced

पीएम मोदी आज काशी में,12 परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

Mon, 24 Oct 2016 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो/ वाराणसी Updated Mon, 24 Oct 2016 04:32 AM IST
विज्ञापन
PM Modi today in Kashi, 12 projects will introduced
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
दीपावली से छह दिन पहले सोमवार को काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुशियों की बड़ी सौगात देंगे। वह डीरेका इंटर कॉलेज के मैदान से वाराणसी समेत सात शहरों में पाइप लाइन के जरिये रसोई गैस पहुंचाने (पीएनजी) के लिए ऊर्जा गंगा योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही छोटी-बड़ी 12 परियोजनाओं की भी घोषणा होगी। 
विज्ञापन


दीपावली गिफ्ट के तौर पर इन परियोजनाओं पर पीएम 64,465 करोड़ रुपये का खजाना खोलेंगे। इन योजनाओं से पूर्वांचल में विकास की नई राह खुलेगी। दो साल में करीब डेढ़ लाख घरों में पाइप लाइन से रसोई गैस पहुंचाने के अलावा, सीएनजी की सुविधा, वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट दोहरीकरण-विद्युतीकरण, राजातालाब में पेरिशेबल कारगो सेंटर, गोरखपुर में इलेक्ट्रिक लोको शेड जैसी योजनाएं पूर्वांचल का ध्यान खींचने वाली हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार काशी आ रहे प्रधानमंत्री की सुरक्षा के जहां अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। पीएम महोबा में रैली करने के बाद हेलीकॉप्टर के जरिये 3:55 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान क्रइ परियोजनाओं के शुभारंभ के साथ प्राचीन काशी पर डॉक टिकट भी जारी करेंगे।
विज्ञापन


आज महोबा से चुनावी बिगुल फूंकेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को आल्हा ऊदल की वीरभूमि से चुनावी बिगुल फूंकेंगे। यहां छतरपुर रोड के पास मैदान में रैली कर विधानसभा चुनाव में भाजपा की राह आसान बनाने की कोशिश करेंगे। वे यहां प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और केन-बेतवा नदी गठजोड़ की घोषणा भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री दोपहर 12:50 बजे पुलिस लाइन में बने हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और जिले में करीब 85 मिनट रहेंगे। वह एक बजे से दो बजे तक रैली स्थल पर मौजूद होंगे और रैली को संबोधित करेंगे।  लोकसभा चुनाव 2014 में चुनावी रैली में महोबा आए नरेंद्र मोदी ने सरकार बनने पर सूखे बुंदेलखंड को हराभरा करने के लिए केन-बेतवा गठजोड़ और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू कराने की घोषणा की थी। ढाई साल बाद प्रधानमंत्री के रूप में महोबा आ रहे मोदी से यहां के किसानों को इन योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। रैली स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed