{"_id":"626c6e842e528928045b8383","slug":"pm-modi-to-inaugurate-the-conference-of-chief-ministers-and-chief-justices-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम : मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्यक्रम : मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
Sat, 30 Apr 2022 04:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 30 Apr 2022 04:32 AM IST
सार
सूत्रों ने बताया कि न्यायिक रिक्तियों को भरने, लंबित मामलों, कानूनी सहायता सेवाएं और भविष्य के प्रारूप व ई-अदालत चरण-तीन जैसे विषय भी एजेंडे के शीर्ष पर रखे गए हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की मौजूदगी में मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम छह साल बाद हो रहा है। सम्मेलन न्यायपालिका के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा करने का एक मंच है।
विज्ञापन
अदालतों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए जस्टिस रमण के प्रस्ताव को सम्मेलन के एजेंडे का हिस्सा बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि न्यायिक रिक्तियों को भरने, लंबित मामलों, कानूनी सहायता सेवाएं और भविष्य के प्रारूप व ई-अदालत चरण-तीन जैसे विषय भी एजेंडे के शीर्ष पर रखे गए हैं।
विज्ञापन
जस्टिस रमण और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी दिन भर चलने वाले कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के बाद विभिन्न कार्य सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश एजेंडे में शामिल विषयों पर चर्चा करेंगे और आम सहमति तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन