{"_id":"631bd87986eba425355d682b","slug":"pm-modi-to-inaugurate-state-science-and-technology-ministers-conclave-in-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Visit: पीएम आज केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन,विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Visit: पीएम आज केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन,विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे
Sat, 10 Sep 2022 05:51 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 10 Sep 2022 05:51 AM IST
सार
दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन साइंस सिटी, अहमदाबाद में किया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दो दिवसीय केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दो दिवसीय केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ के मुताबिक अपनी तरह के पहला सम्मेलन का उद्देश्य सहकारी संघवाद के जरिये केंद्र और राज्य के बीच समन्वय और सहयोग तंत्र को मजबूत बनाना और पूरे देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) के लिए एक सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।
विज्ञापन
दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन साइंस सिटी, अहमदाबाद में किया जाएगा। इसमें एसटीआई दृष्टिकोण-2047, राज्यों में एसटीआई के लिए भविष्य के विकास के रास्ते और नजरिया, सभी के लिए डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल, 2030 तक अनुसंधान एवं विकास में निजी क्षेत्र के निवेश को दोगुना करना, कृषि-किसानों की आय में सुधार के लिए तकनीकी हस्तक्षेप जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन