फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to inaugurate GES 2017 in Hyderabad today, Ivanka Trump leads US delegation

पीएम मोदी आज करेंगे ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट का उद्घाटन, इवांका भी लेंगी हिस्सा

Tue, 28 Nov 2017 06:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Nov 2017 06:37 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to inaugurate GES 2017 in Hyderabad today, Ivanka Trump leads US delegation
narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद में आयोजित होने वाली आठवीं ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट (जीईएस) का उद्घाटन करेंगे। इस तीन दिवसीय समिट में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप कर रही हैं। इवांका समिट में भाग लेने के लिए हैदराबाद पहुंच चुकी हैं। 

विज्ञापन


नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने अमेरिकी राजदूत केनिथ जस्टर के साथ सोमवार को एक संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमण और सुरेश प्रभु भी इस समिट में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के बाद इवांका और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एक परिचर्चा में हिस्सा लेंगी। इसमें महिला उद्यमियों के लिए अवसर बनाने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


इस चर्चा का संचालन एमेरिट्स सिस्को के चेयरमैन जॉन चैंबर्स करेंगे। उन्होंने बताया कि जीईएस के समापन सत्र में महिला उद्यमियों का समर्थन करने वाले, उन्हें आगे बढ़ाने वाले और वित्तीय मदद करने वाले प्रभावशाली लोगों को साथ लाया जाएगा। समापन सत्र का संचालन वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट : तेलंगाना ने इवांका की मेजबानी हासिल कर आंध्र को हराया

10 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधिमंडल में सिर्फ महिलाएं
कांत ने बताया कि अफगानिस्तान, सऊदी अरब और इस्राइल समेत 10 से ज्यादा देशों का प्रतिनिधित्व उनके महिला प्रतिनिधिमंडल द्वारा किया जाएगा। इस समिट का थीम ‘महिला प्रथम, सबकी समृद्धि’ है। यह जीईएस की पहली ऐसी बैठक होगी जिसमें प्रतिभागी महिलाओं का बहुमत (52.5 प्रतिशत) होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, इस समिट का थीम अमेरिका और भारत सरकार की उस सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके अनुसार, जब महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी, उनका समुदाय और देश फलेगा-फूलेगा। महिला उद्यमी इनोवेशन और नौकरियों के सृजन में मदद कर सकती हैं। साथ ही दुनिया सी सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों से भी निपट सकती हैं।

आर्थिक सुधार से बढ़ेगा अमेरिकी निवेश

PM Modi to inaugurate GES 2017 in Hyderabad today, Ivanka Trump leads US delegation
पीएम मोदी
अमेरिकी राजदूत जस्टर ने विश्व बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, महत्वपूर्ण बात यह है कि आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया से भारत में अमेरिकी निवेश बढ़ेगा। हालांकि निवेश का फैसला निजी क्षेत्र और बाजार की ताकतों पर निर्भर करेगा।

अमेरिका में एच1एन1 वीजा पर बोलने से इनकार करते हुए जस्टर ने कहा कि उनकी सरकार वीजा नीति की विस्तार से समीक्षा कर रही है, अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। हालांकि यह वीजा पॉलिसी किसी देश पर केंद्रित नहीं है। इसका मकसद हुनर और इनोवेशन को अमेरिका की ओर आकर्षित करना है। 

इवांका पहले भी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ भारत आ चुकी हैं, लेकिन पहली बार वे अकेले यात्रा पर हैं। पिछली यात्रा के दौरान इवांका ने कहा था कि जीईएस दोनों देशों के बीच बढ़ती आर्थिक और सुरक्षा साझेदारी का प्रतीक है। पिछले हफ्ते उन्होंने ट्वीट किया, इस साल कार्यक्रम की थीम है, वुमेन फर्स्ट, प्रास्पेरिटी फॉर आल।

यानी जब महिलाएं आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनेंगी, तो उनका समुदाय और देश तरक्की करेगा। इवांका का कहना है कि सम्मेलन में उनका मकसद ऐसा खुला और सहयोगी वातावरण बनाना है, जिसमें विचारों का आदान-प्रदान हो। ताकि उद्यमी अपने विचार और जुनून को अगले स्तर तक ले जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed