फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to inaugurate country first water metro on tuesday

Water Metro: देश की पहली वाटर मेट्रो का कल लोकार्पण करेंगे पीएम, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Mon, 24 Apr 2023 05:57 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 05:57 AM IST
सार

पीएम मोदी ने वाटर मेट्रो की तस्वीरें जारी करते हुए बताया, कोच्चि वाटर मेट्रो शहर के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में अहम साबित होगी।

विज्ञापन
PM Modi to inaugurate country first water metro on tuesday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को केरल में भारत की पहली ‘वाटर मेट्रो रेल सेवा’ का लोकार्पण करेंगे। कोच्चि व आस-पास के दस द्वीपों के बीच शुरू हो रही सेवा ऐसे शहरों के लिए बेहद उपयोगी मानी जा रही है, जहां पारंपरिक मेट्रो रेल में कई बाधाएं हैं।

विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने वाटर मेट्रो की तस्वीरें जारी करते हुए बताया, कोच्चि वाटर मेट्रो शहर के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में अहम साबित होगी। करीब 1,136 करोड़ रुपये की परियोजना को केरल के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जा रहा है। यह शहर में सार्वजनिक परिवहन व पर्यटन के जरिये आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दे सकेगा। 
विज्ञापन


दरअसल, बुनियादी ढांचे व परिवहन साधन मुहैया करवाने के लिए सरकार सावधानी से विकल्प चुन रही है। उसका मानना है, एक ही तरह का समाधान हर शहर के लिए उपयोगी नहीं हो सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो ट्रेन की तरह यह पूरी तरह वातानुकूलित होंगी और रोजाना 15 मिनट के अंतराल पर 12 घंटे तक सेवाएं देंगी। अभी शुरुआत में 23 नावें व 14 टर्मिनल हैं। वहीं, प्रत्येक मेट्रो में 50 से 100 यात्री बैठ सकते हैं। 

अब शहर की जरूरत के अनुसार परिवहन प्रणाली

मेट्रो लाइट : गोरखपुर, जम्मू में

  • अनुभव, आराम, सुविधाएं, समयबद्धता, विश्वसनीयता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पारंपरिक मेट्रो की तरह। 
  • जम्मू, श्रीनगर, गोरखपुर जैसे टियर-2 व छोटे शहरों के लिए। 
  • एक समय में अधिकतम 15 हजार लोगों को सेवाएं। 
  • 40% कम लागत पारंपरिक मेट्रो से।


मेट्रो नियो : नासिक में 
रबर के पहियों वाली यह मेट्रो सेवा ओवरहेड ट्रैक्शन लाइन से बिजली लेकर रोड स्लैब पर चलाई जाएंगी। पारंपरिक मेट्रो जैसी सुविधाएं। 
नासिक में तैयारी। इलेक्ट्रिक बस ट्रॉली की तरह होगी। 
एक समय में अधिकतम आठ हजार यात्रियों को ले जाएगी।

स्थानीय तीव्र परिवहन प्रणाली : एनसीआर, मेरठ में
देश में पहली बार स्थानीय स्तर पर तीव्र परिवहन प्रणाली या आरआरटीएस के जरिये दो शहरों को मेट्रो से जोड़ने की योजना बनाई गई है। 
एनसीआर-मेरठ के लिए। स्थानीय स्तर पर विकास को तेजी की उम्मीद की जा रही है। नागरिकों को भी बेहतर परिवहन सेवाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed