फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम ने मणिपुर को दिए कई तोहफे, कहा- दिल्ली को आपसे नजदीक ला दिया

Fri, 04 Jan 2019 03:20 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: अजय सिंह Updated Fri, 04 Jan 2019 03:20 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to inaugurate 8 projects in Manipur today
मणिपुर में पीएम मोदी

लाइव अपडेट

मणिपुर की खाद्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण एफसीआई गोडाउन का लोकार्पण आज किया गया। 2016 में इस पर काम शुरु हुआ और हमने इसका काम पूरा करके दिखाया है: पीएम
01:47 PM, 04-Jan-2019
देश के जिन 18 हजार गांवों को रिकॉर्ड समय में अंधेरे से मुक्ति मिली है, उनमें सबसे आखिरी गांव कांगपोकपी जिले का लेइशांग है: पीएम
विज्ञापन
तीस-चालीस साल से अटके हुए प्रोजेक्ट्स पूरे किए जा रहे हैं। आपके जीवन को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है: पीएम
01:15 PM, 04-Jan-2019
ऐसे निरंतर प्रयासों की वजह से अलगाव को हमने लगाव में बदल दिया है। आज इन्हीं कोशिशों की वजह से पूरा नॉर्थ ईस्ट परिवर्तन के एक बड़े दौर से गुजर रहा है: पीएम
01:14 PM, 04-Jan-2019
मैं खुद बीते साढ़े चार साल में करीब 30 बार नॉर्थ ईस्ट आ चुका हूं। आपसे मिलता हूं, बातें करता हूं तो एक अलग ही सुख मिलता है, अनुभव मिलता है। मुझे अफसर से रिपोर्ट नहीं मांगनी पड़ती, सीधे आप लोगों से मिलती है। ये फर्क है पहले और आज में: पीएम
01:14 PM, 04-Jan-2019
पहली बार अटल जी की सरकार के समय, देश के इस अहम क्षेत्र को विकास के रास्ते पर ले जाने की पहल हुई थी। हम दिल्ली को आपके दरवाजे तक ले आए हैं: पीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
01:14 PM, 04-Jan-2019
आप सभी साक्षी रहे हैं कि नॉर्थ-ईस्ट के साथ बीते दशकों में पहले की सरकारों ने क्या किया। उनके रवैये ने दिल्ली को आपसे और दूर कर दिया था: पीएम
01:14 PM, 04-Jan-2019
जहां से देश को आज़ादी की रोशनी दिखी थी, वहीं से न्यू इंडिया की सशक्त तस्वीर आप सभी की आंखों में स्पष्ट दिखाई दे रही है: पीएम
01:13 PM, 04-Jan-2019
जिस मणिपुर को, जिस नॉर्थ ईस्ट को नेताजी ने भारत की आज़ादी का गेटवे बताया था, उसको अब न्यू इंडिया की विकास गाथा का द्वार बनाने में हम जुटे हुए हैं: पीएम

पीएम ने मणिपुर को दिए कई तोहफे, कहा- दिल्ली को आपसे नजदीक ला दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में 1500 करोड़ रुपए की लागत वाली, 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed