फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to inaugurate 75 digital banking units (DBUs) of various banks Today

Digital Banking: आज देशभर में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, राष्ट्र को करेंगे संबोधित

Sun, 16 Oct 2022 05:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली/श्रीनगर।
एजेंसी, नई दिल्ली/श्रीनगर। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 Oct 2022 05:33 AM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में देश भर के 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग इकाइयां स्थापित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां खोली जाएंगी।

विज्ञापन
PM Modi to inaugurate 75 digital banking units (DBUs) of various banks Today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू कश्मीर की दो डिजिटल बैंकिंग इकाइयों समेत कुल 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग ईकाइयां स्थापित करने की घोषणा की थी। जम्मू-कश्मीर की दो बैंकिंग इकाइयों में श्रीनगर के लाल चौक के पास क्लॉक टावर और जम्मू के छन्नी रामा में जम्मू-कश्मीर बैंक की एक-एक इकाई (डीबीयू) शामिल है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री वित्तीय समावेशन को मजबूती देने के लिए देश भर के विभिन्न बैंकों की 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों को रविवार को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इन इकाइयों का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में देश भर के 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग इकाइयां स्थापित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां खोली जाएंगी। इन इकाइयों की शुरुआत के पीछे सोच यह है कि देश के हरेक हिस्से तक डिजिटल बैंकिंग की पहुंच हो। इस पहल में सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंक, निजी क्षेत्र के 12 बैंक और एक लघु वित्त बैंक शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन डिजिटल बैंकिंग इकाइयों में ग्राहक बचत खाता खोलने, अपने खाते में बची राशि पता करने, पासबुक प्रिंट कराने, पैसे भेजने, सावधि जमा निवेश के अलावा क्रेडिट-डेबिट कार्ड और कर्ज के लिए आवेदन जैसे काम कर सकेंगे।

पीएम कल ‘भारत’ ब्रांड के तहत यूरिया बैग करेंगे लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ‘एक राष्ट्र, एक उर्वरक’ योजना के हिस्से के रूप में एक ही ब्रांड ‘भारत’ के तहत सब्सिडी वाले यूरिया बैग लॉन्च करेंगे और 600 पीएम किसान समृद्धि का उद्घाटन करेंगे। पूसा परिसर के मेला मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिये पीएम किसान निधि योजना के तहत 16,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्त की राशि भी जारी करेंगे। यह राशि 8.5 करोड़ किसानों के खातों में जाएगी। किसानों को सालाना 6,000 की आर्थिक मदद के उद्देश्य से यह योजना तैयार की गई है। पीएम मोदी कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed