फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to get Champions of Earth Award tomorrow

पीएम मोदी बने 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ', संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने भारत आकर दिया अवॉर्ड

Wed, 03 Oct 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Oct 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to get Champions of Earth Award tomorrow
Narendra Modi and UN Secy General

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' बन गए हैं। आज दिल्ली में एक विशेष समारोह में उन्हें संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार दिया गया। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने पीएम मोदी को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत की सवा सौ करोड़ जनता की प्रतिबद्धता का सम्मान है। यह भारत की उस नित्य नूतन, चिर पुरातन परंपरा का सम्मान है, जिसने प्रकृति में परमात्मा को देखा और जिसने सृष्टि के मूल में पंचतत्व के अधिष्ठान का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को उनके अनुकरणीय नेतृत्व और जलवायु परिवर्तन व टिकाऊ विकास पर उनकी पैरोकारी के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 सितंबर को न्यूयॉर्क में 73वें आमसभा की बैठक के इतर इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी। बता दें कि यह पुरस्कार सरकार के नेताओं, सिविल सोसाइटी और निजी क्षेत्र के ऐसे लोगों को दिया जाता है, जिनके काम से पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

चैंपियंस ऑफ द अर्थ निम्न श्रेणियों में विजेताओं को दिया जाता है-

लाइफटाइम अचीवमेंट, पॉलिसी लीडरशिप, कार्य और प्रेरणा, उद्यमी दृष्टि, विज्ञान और नवाचार।

इस साल संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से ये सम्मान विभिन्न श्रेणियों में 6 लोगों और संस्थाओं को दिया गया है। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इमैनुअल मैक्रों, जोआन कार्लिंग, चीन का जिनजिआंग ग्रीन रूरल प्रोग्राम, कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और बियोंड मीट एवं इंपोसिबल फूड्स के नाम शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से कहा गया है कि ये लोग बेहतर भविष्य के लिए आज को बदल रहे हैं।


पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते करने और पीएम मोदी को 2022 तक प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म करने की शपथ के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed