फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to chair high level virtual meeting with CMs & Health Ministers of seven covid 19 States UTs

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों ने बढ़ाई चिंता, पीएम मोदी की आज सात मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

Wed, 23 Sep 2020 08:57 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 23 Sep 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to chair high level virtual meeting with CMs & Health Ministers of seven covid 19 States UTs
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter@ pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित सात राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय आभासी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में वे कोविड प्रतिक्रिया और प्रबंधन की समीक्षा करेंगे। ये राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश हैं- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब हैं।  

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले भी पीएम मोदी कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नियमित रूप से महामारी के हालातों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन करते रहे हैं। खासतौर पर जिन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के हालात ज्यादा गंभीर हैं, वहां प्रधानमंत्री का ध्यान ज्यादा केंद्रित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आखिरी बार 11 अगस्त को कोविड-19 (कोरोना वायरस) समीक्षा बैठक आयोजित की थी, जिसमें 10 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रतिनिधियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिरकत की थी। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल थे।

ठीक होने की दर 80.86 प्रतिशत
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटों में एक लाख से अधिक कोरोना रोगियों के ठीक होने से भारत ने एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों के ठीक होने का रिकॉर्ड बना लिया है। इसके साथ ही कुल ठीक होने वालों की संख्या लगभग 45 लाख (44,97,867) हो गई है। परिणामस्वरूप ठीक होने की दर ने 80.86 प्रतिशत को छू लिया है।'

 
मंत्रालय ने आगे कहा, 'देश में पिछले 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा (1,01,468) कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कुल ठीक होने वालों की संख्या लगभग 45 लाख (44,97,867) हो गई है। वहीं ठीक होने की दर 80.86 प्रतिशत पर पहुंच गई है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed