फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi to address Moradabad parivartan rally today

मुरादाबाद में आज पीएम मोदी की रैली, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Sat, 03 Dec 2016 03:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 03 Dec 2016 03:59 AM IST
विज्ञापन
PM modi to address Moradabad parivartan rally today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नया मुरादाबाद के सेक्टर दो में दोपहर ढाई बजे भाजपा की परिवर्तन महारैली को संबोधित करेंगे। पीएम दोपहर ढाई बजे वायुसेना के हेलिकाप्टरों से नया मुरादाबाद पहुंचेंगे और करीब घंटाभर यहां रुकेंगे। प्रधानमंत्री के लिए एसपीजी ने सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया है। सिक्योरिटी के लिहाज से पीएम की मुरादाबाद में मौजूदगी के दौरान हाईवे पूरी तरह बंद रहेगा। दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक को सुबह दस बजे से ही जोया से डायवर्ट कर संभल- बिलारी होते हुए शाहबाद (रामपुर) से निकाला जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए शुरू की गई भाजपा की परिवर्तन रैली 30 नवंबर को मुरादाबाद पहुंच चुकी है। इसी के तहत तीन दिसंबर को मुरादाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद जिलों के लोग इसमें शामिल होंगे। इधर, नया मुरादाबाद सेक्टर दो में जनसभा स्थल पर पीएम की सिक्योरिटी के लिए शुक्रवार को एसपीजी और पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने फुल फ्लीट रिहर्सल किया। 
विज्ञापन


एयर फोर्स के तीन हेलिकाप्टरों ने शुक्रवार को लैंडिंग रिहर्सल किया। पीएम की सिक्योरिटी के मद्देनजर रैली स्थल और पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सुबह दस बजे से ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे को जोया से डायवर्ट करके भारी वाहनों को संभल- बिलारी- शाहबाद होते हुए गुजारा जाएगा। लखनऊ से दिल्ली की दिशा में जाने वाला ट्रैफिक भी रामपुर के पास शाहबाद से डायवर्ट करके बिलारी- संभल - जोया होते हुए हाईवे से कनेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed