फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi three-day Gujarat visit update first day go to Reliance Foundation's animal rescue center Vantara

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, वंतारा पशु संरक्षण केंद्र का दौरा किया; द्वारका-गिर भी जाएंगे

Sun, 02 Mar 2025 12:24 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 02 Mar 2025 12:24 PM IST
विज्ञापन
PM Modi three-day Gujarat visit update first day go to Reliance Foundation's animal rescue center Vantara
जामनगर में पीएम मोदी का स्वागत। - फोटो : ani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम जामनगर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वंतारा का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री गिर जिले में सासन गिर नेशनल पार्क भी जाएंगे और जंगल सफारी का आनंद लेंगे। सोमवार को वह सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के बारे में गुजरात के मंत्री मुलुभाई बेरा ने कहा कि सभी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री तीन दिन के दौरे के दौरान जामनगर, द्वारका और गिर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


ऐसा है पीएम मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री एक मार्च की शाम को जामनगर पहुंचें। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। आज दिन में उनका जामनगर में वंतारा पशु देखभाल केंद्र का दौरा करने का कार्यक्रम है। वह जामनगर से रवाना होकर शाम को सासन पहुंचेंगे। सासन में वन विभाग के कार्यालय-सह-गेस्ट हाउस 'सिंह सदन' में पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन


जंगल सफारी का आनंद भी लेंगे पीएम 
वहीं, 3 मार्च को प्रधानमंत्री गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे।  यहां से सिंह सदन लौटने के बाद, वे एनबीडब्ल्यूएल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गौरतलब है कि इस बैठक में वन्यजीवों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, साथ ही मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह बैठक विशेष है, क्योंकि इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे
 एनबीडब्ल्यूएल की बैठक के बाद प्रधानमंत्री सासन में कुछ महिला वन कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। बाद में प्रधानमंत्री गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। बाद में सोमनाथ से वह राजकोट हवाई अड्डे पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


बता दें कि एनबीडब्ल्यूएल में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं। देश के प्रधानमंत्री एनबीडब्ल्यूएल के पदेन अध्यक्ष होते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed