फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi thanks people of Thiruvananthapuram; NDA marks historic victory in Kerala politics

Kerala Local Body Results: धन्यवाद तिरुवनंतपुरम! PM मोदी बोले- NDA की जीत केरल की राजनीति का निर्णायक मोड़

Sat, 13 Dec 2025 03:55 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 13 Dec 2025 03:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा-एनडीए को मिले समर्थन पर जनता का आभार जताया है। उन्होंने इसे केरल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव बताते हुए कहा कि राज्य की जनता अब विकास और सुशासन के लिए भाजपा पर भरोसा जता रही है।

विज्ञापन
PM Modi thanks people of Thiruvananthapuram; NDA marks historic victory in Kerala politics
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केरल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिले जनादेश पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इसे केरल की राजनीति का निर्णायक मोड़ बताया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने लिखा 'केरल के उन सभी लोगों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने राज्य में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को समर्थन दिया। केरल की जनता अब यूडीएफ और एलडीएफ दोनों से ऊब चुकी है। उन्हें भरोसा है कि सुशासन देने और सभी के लिए अवसरों से भरा विकसित केरल बनाने का काम केवल एनडीए ही कर सकता है।'
विज्ञापन


धन्यवाद तिरुवनंतपुरम!
पीएम मोदी ने लिखा 'धन्यवाद तिरुवनंतपुरम! तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन में भाजपा-एनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है।' उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब यह मानने लगी है कि केरल की विकास आकांक्षाओं को केवल भाजपा ही पूरा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विकास पर जोर
पीएम मोदी ने अपने संदेश में साफ कहा कि भाजपा-एनडीए का लक्ष्य तिरुवनंतपुरम को एक और अधिक जीवंत, आधुनिक और नागरिक-अनुकूल शहर बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी शहर के विकास को नई गति देगी और लोगों के जीवन को आसान बनाने पर विशेष ध्यान देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनादेश सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि लोगों के विश्वास और उम्मीदों का प्रतीक है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में केरल में विकास-केंद्रित राजनीति को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार जीत सुनिश्चित करने वाले सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार जताता हूं। आज का दिन केरल में पीढ़ियों से जमीनी स्तर पर संघर्ष और समर्पण के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रयासों को याद करने का है, जिनकी बदौलत यह परिणाम संभव हो सका। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है।




तिरुवनंतपुरम में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरा
भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए तिरुवनंतपुरम नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरा है, जिसने 101 वार्डों में से 50 पर जीत हासिल की है। इस परिणाम के साथ ही एलडीएफ का 45 साल का शासन समाप्त हो गया है और सत्तारूढ़ गठबंधन को केवल 29 वार्डों में ही जीत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed