फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi tamil nadu chennai visit congress dmk calls anti fishermen bjp gives befitting reply

Tamil Nadu: पीएम मोदी के तमिलनाडु दौरे पर राजनीति, कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने दिया तगड़ा जवाब

Mon, 04 Mar 2024 02:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 04 Mar 2024 02:43 PM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा कि 'प्रधानमंत्री कई केंद्रीय योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जहां तक उनके मंदिर जाने की बात है तो यह पूरी तरह से उनकी आस्था की बात है।'

विज्ञापन
pm modi tamil nadu chennai visit congress dmk calls anti fishermen bjp gives befitting reply
पीएम मोदी - फोटो : Twitter

विस्तार

पीएम मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। तेलंगाना के बाद पीएम मोदी को आज चेन्नई जाना है। हालांकि उनके इस दौरे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। तमिलनाडु कांग्रेस ने पीएम मोदी के दौरे का विरोध किया है। जिस पर भाजपा ने पलटवार किया है। तमिलनाडु कांग्रेस का आरोप है कि पीएम मोदी मछुआरों के विरोधी हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के विरोध पर भाजपा का जवाब
तमिलनाडु कांग्रेस ने चेन्नई में पीएम मोदी के दौरे का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता केवी थंगका बालू के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सादियापेट इलाके में धरना प्रदर्शन किया और काले झंडे लहराए। वहीं भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाती श्रीनिवासन ने कहा कि 'प्रधानमंत्री के दौरे का उद्देश्य क्या है, ये सभी जानते हैं। वे चेस ओलंपियाड के लिए आ रहे हैं। उन्हें किसने बुलाया है? उन्हें राज्य सरकार ने आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री कई केंद्रीय योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। जहां तक उनके मंदिर जाने की बात है तो यह पूरी तरह से उनकी आस्था की बात है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई दौरे पर हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आज शाम को चेन्नई के नंदनम में वाईएमसीए मैदान में एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री तेलंगाना से चेन्नई पहुंचेंगे और चेन्नई से हेलीकॉप्टर द्वारा कलपक्कम हेलीपैड जाएंगे। पीएम मोदी चेन्नई में भारतीय नवाहिकीय विद्युत निगम के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जो फास्ट ब्रीडर रिएक्टर का निर्माण कर रहा है। इसके बाद पीएम मोदी भाजपा नेताओं के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री फिर से तेलंगाना के लिए रवाना हो जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed