फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi talks to CMs of four states on the situation of Corona

जायजा: प्रधानमंत्री ने कोरोना के हालात पर चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात

Mon, 10 May 2021 05:37 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 May 2021 05:37 AM IST
सार

  • बढ़ते संक्रमण को लेकर मोदी लगातार ले रहे मुख्यमंत्रियों से जायजा

विज्ञापन
pm modi talks to CMs of four states on the situation of Corona
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना संक्रमण से बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तराखंड, पंजाब, कर्नाटक और बिहार के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। उल्लेखनीय है कि महामारी का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों से लगातार बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


रविवार को हुई बातचीत में मुख्यमंत्रियों ने उन्हें महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए उनकी सरकारों द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। भारत में पिछले पांच दिनों से हर दिन कोरोना के चार लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2.22 करोड़ से ज्यादा हो गई। इससे पहले प्रधानमंत्री पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु मध्य प्रदेश, झारखंड, त्रिपुरा, सिक्किम आदि राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी कोरोना के मुद्दे पर बात कर चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते झारखंड के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद कहा था कि मोदी ने केवल अपने मन की बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed