फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi talking with state union territories cms through video conferencing coronavirus lockdown unlock lac

पीएम मोदी ने की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 पर अहम बैठक

Wed, 17 Jun 2020 07:09 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 17 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
PM modi talking with state union territories cms through video conferencing coronavirus lockdown unlock lac
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों को नमन किया। - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। बैठक की शुरुआत में उन्होंने भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

विज्ञापन


बैठक में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री शामिल हुए। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसमें शामिल होने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


पीएमओ ने जानकारी दी कि बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और अपने राज्यों की जमीनी स्थिति से उन्हें वाकिफ कराया। इन्होंने राज्यों में स्वास्थ्य से जुड़ी आधारभूत संरचना और मजबूत किए जाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इन राज्यों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री के साथ बैठक में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री शामिल हुए। सबसे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी बात रखी। हालांकि ममता बनर्जी ने बैठक में शामिल होने से मना कर दिया था।  

बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता। भारत शांति चाहता है लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है। भारत शांति चाहता है, लेकिन जवाब देना भी जानता है। भारत अपनी अखंडता से समझौता नहीं करेगा। हमारे जवान मारते-मारते मरे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed