फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi statement over women reservation bill delimitation controversy Congress criticism regional parties

PM Modi: 'अटकाना-भटकाना इनकी नीति', महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने दिखा दिया अपना असली चेहरा

Sat, 18 Apr 2026 09:24 PM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Sat, 18 Apr 2026 09:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने आज महिला आरक्षण पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा अटकाने और भटकाने की रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल को रोकने के लिए विपक्ष ने भ्रम फैलाया और महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा डाली। पीएम ने भरोसा दिलाया कि सरकार नारी शक्ति को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे हर अड़चन दूर की जाएगी।

विज्ञापन
PM Modi statement over women reservation bill delimitation controversy Congress criticism regional parties
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : @अमर उजाला

विस्तार

महिला आरक्षण बिल को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति रही है कि देश को हमेशा अटकाना और भटकाना है। इस बार भी उसने महिला आरक्षण को रोकने के लिए झूठ का सहारा लिया। पीएम ने इसे नारी शक्ति के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों को आगे बढ़ने से रोका है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने जनता को गुमराह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी सीटों की संख्या तो कभी परिसीमन को मुद्दा बनाकर बिल का विरोध किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि अगर यह बिल पास हो जाता तो हर राज्य में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती और लोकतंत्र मजबूत होता।
विज्ञापन


कांग्रेस पर लगाया महिलाओं के अधिकार रोकने का आरोप
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह हमेशा महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाएं राजनीति में आगे बढ़ें, क्योंकि इससे उनकी परिवारवादी राजनीति कमजोर होगी। उन्होंने दावा किया कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों का असली चेहरा देश के सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'ये भ्रूण हत्या के गुनहगार': पीएम मोदी का चार दलों पर निशाना, दो चुनावी राज्यों का जिक्र, यूपी का भी लिया नाम

कांग्रेस झूठ फैला रही- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी परिसीमन को लेकर झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित व्यवस्था में सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़तीं। पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने “बांटो और राज करो” की नीति अपनाकर लोगों को भ्रमित किया और राज्यों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश की।

क्षेत्रीय दलों पर भी साधा निशाना
पीएम मोदी ने सपा, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दलों ने अपने-अपने राज्यों के हितों के खिलाफ जाकर बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्यों को आगे बढ़ने का मौका खोना पड़ा और महिलाओं को उनका हक नहीं मिल पाया।


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी परिसीमन पर बोले: विभाजन का षड्यंत्र कर रही कांग्रेस; सपा और TMC-DMK ने भी राज्य की जनता को धोखा दिया

कांग्रेस के पुराने फैसलों पर भी सवाल उठे
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सुधारों का विरोध किया है। उन्होंने डिजिटल पेमेंट, जनधन योजना, ट्रिपल तलाक, आर्टिकल 370 और यूसीसी जैसे मुद्दों का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस हर उस फैसले का विरोध करती है जिससे देश मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इसी सोच के कारण देश अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाया।


 
पीएम मोदी ने कहा कि भले ही इस बार बिल पास नहीं हो पाया, लेकिन सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा और महिला आरक्षण जरूर लागू होगा। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस मुद्दे पर विपक्ष को जवाब देंगी और सरकार को पूरा समर्थन देंगी।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed