फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Modi statement over tripura win and bjp performance in Northeast elections

त्रिपुरा फतह के बाद PM मोदी ने राहुल गांधी पर ली चुटकी- पद बड़ा, कद छोटा

Sun, 04 Mar 2018 04:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Mar 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
Pm Modi statement over tripura win and bjp performance in Northeast elections

त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत और नॉर्थ-ईस्ट में भारतीय जनता पार्टी को मिले जबरदस्त जन समर्थन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमित शाह इस विजयी के शिल्पी हैं। 

विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय से पीएम ने कहा 'जनता ने लेफ्ट की चोट का जवाब वोट से दिया। राज्य में हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। पूर्वोत्तर की यह जीत उन शहीद कार्यकर्ताओं को समर्पित है।' 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा 'सूरज जब उदय होता है तो वह केसरिया रंग का होता है। सूरत जब अस्त होता है तो लाल रंग का होता है। भाजपा की सच्चाई आम जनता के दिलों तक पहुंच चुकी है। वास्तुशास्त्र के हिसाब से नॉर्थ ईस्ट का कोना महत्वपूर्ण होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईशारों में चुटकी लेते हुए कहा कि 'देश में ऐसे भी दल है जहां लोगो पद में तो बड़े होते जाते हैं, लेकिन कद में बड़े नहीं हो पाते। कुछ लोगों का पद बढ़ता है लेकिन वह अपना कद बढ़ा नहीं कर पाते।' बता दें कि हाल ही में राहुल को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है इससे पहले वह पार्टी के उपाध्यक्ष थे।

वहीं अमित शाह ने पीएम के भाषण से पहले कहा 'हमारा विजयरथ अब कर्नाटक की ओर बढ़ रहा है। नए कार्यालय में भाजपा की जीत का यह पहला जश्न है। हमारे विरोधियों के पास अब कोई बहाना नहीं बचा है।  हमने नॉर्थ ईस्ट में विकास किया है। हम पीएम के नेतृत्व में 2019  का चुनाव भी जीतेंगे।'

गौरतलब है कि त्रिपुरा में भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर तय करते हुए 25 साल से सत्ता में काबिज वाम मोर्चा सरकार को बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

शनिवार को आए चुनाव नतीजों में त्रिपुरा के अलावा नगालैंड में भी भाजपा अपने सहयोगी दल के साथ सरकार बनाने जा रही है, जबकि मेघालय में उसके सत्ता में सहयोगी बनने की संभावना नजर आ रही है। इसके साथ ही उत्तर पूर्व के सात राज्यों में मिजोरम को छोड़कर सभी जगह या तो भाजपा की सरकार है या फिर वह सत्ता में साझीदार है।


 भाजपा का त्रिपुरा में चलो पाल्टाई (चलो बदलें) का नारा कामयाब रहा और उसने अपनी सहयोगी इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ मिलकर सीटें जीत लीं। माकपा की अगुवाई वाले वाम मोर्चा को 16 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि कांग्रेस का पत्ता साफ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed