{"_id":"670fc777aa1999f0150b1037","slug":"pm-modi-spoke-on-the-increase-in-msp-of-rabi-crops-said-life-of-farmers-will-become-easier-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी पर बोले पीएम मोदी, कहा- किसानों का जीवन होगा और आसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी पर बोले पीएम मोदी, कहा- किसानों का जीवन होगा और आसान
Wed, 16 Oct 2024 07:33 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Wed, 16 Oct 2024 07:33 PM IST
सार
PM Modi: मोदी कैबिनेट द्वारा रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दिए जाने से किसानों का जीवन और आसान होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
बुधवार को मोदी कैबिनेट ने किसानों को उपहार देते हुए रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। किसानों को लेकर मंत्रिमंडल के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की ओर से विपणन सत्र 2025-26 के लिए सभी अधिदेशित रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दिए जाने से किसानों का जीवन और आसान होगा।
बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि रेपसीड और सरसों के लिए 300 रुपये प्रति क्विंटल तथा मसूर के लिए 275 रुपये प्रति क्विंटल की घोषणा की है। इनके अलावा, चना, गेहूं, कुसुम और जौ के लिए क्रमश: 210 रुपये प्रति क्विंटल, 150 रुपये प्रति क्विंटल, 140 रुपये प्रति क्विंटल और 130 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
पीएम मोदी ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण के लिए हम निरंतर बड़े फैसले लेने में जुटे हैं। इसी दिशा में आज हमारी सरकार ने 2025-26 के विपणन सत्र के लिए गेहूं और चना सहित अनिवार्य रबी फसलों की एमएसपी को बढ़ाया है। इससे हमारे अन्नदाताओं का जीवन और आसान होगा।
विज्ञापन
मल्टीट्रैकिंग परियोजना को लेकर जताई खुशी
इसके साथ ही पीएम मोदी ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल की ओर से गंगा नदी पर एक नए रेल-सह-सड़क सेतु सहित वाराणसी-पं.दीन दयाल उपाध्याय मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क मिलने के साथ ही रोजगार और कारोबार के नए-नए अवसर भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि काशीवासियों की सुख-सुविधा के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में गंगा पर एक रेल-सड़क पुल को मंजूरी दी गई है। इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और यहां के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ ही रोजगार और कारोबार के नए-नए अवसर भी बनेंगे।