{"_id":"5efefdb28ebc3e42c835623e","slug":"pm-modi-speech-in-ladakh-to-soldiers-know-all-the-key-points-of-his-address-indian-army-standoff-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की चीन को दो टूक- विस्तारवाद का युग खत्म, ऐसी ताकतें मिट गईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की चीन को दो टूक- विस्तारवाद का युग खत्म, ऐसी ताकतें मिट गईं
Fri, 03 Jul 2020 04:13 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 03 Jul 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लद्दाख दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने जवानों को संबोधित किया। अपने संबोधन के जरिए उन्होंने जहां एक तरफ भारतीय जवानों का उत्साह बढ़ाया वहीं दूसरी तरफ चीन को खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने दुनिया को अपनी बहादुरी का नमूना दिखाया है। लद्दाख में चीनी हरकतों पर तंज सकते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब विस्तारवाद का जमाना चला गया है। ये विकासवाद का वक्त है।
जानें उनके भाषण की मुख्य बातें:-
विज्ञापन
विज्ञापन
जानें उनके भाषण की मुख्य बातें:-
- आपने और आपके साथियों ने जो बहादुरी दिखाई, उससे भारत की ताकत के बारे में दुनिया को एक संदेश गया है।
- आपका साहस इन ऊंचाइयों से कहीं अधिक है जहां आज आप तैनात हैं।
- मैं एक बार फिर गलवां घाटी में शहीद हुए बहादुर सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
- आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, आपके इस त्याग, बलिदान, पुरुषार्थ के कारण और भी मजबूत होता है।
- 14 कॉर्प्स की बहादुरी के बारे में हर जगह बात की जाएगी। आपकी बहादुरी और वीरता के किस्से देश के हर घर में गूंज रहे हैं।
- भारत माता के दुश्मनों ने आपके अंदर धधक रही आग को और भड़का दिया है।
- जो कमजोर हैं वे कभी भी शांति की पहल नहीं कर सकते, बहादुरी शांति के लिए एक पूर्व-आवश्यकता है।
- विश्व युद्ध हो या शांति, जब भी आवश्यकता होती है दुनिया ने हमारे बहादुर जवानों की जीत और शांति के प्रति उनके प्रयासों को देखा है। हमने मानवता की भलाई के लिए काम किया है।
- विस्तारवाद का युग खत्म हो चुका है। ये युग विकासवाद का है। यही प्रासंगिक है। बीती शताब्दियों में विस्तारवाद ने ही मानवता का सबसे ज्यादा नुकसान किया है। विस्तारवाद की जिद जिस पर सवार होती है, उसने शांति के लिए खतरा पैदा किया है। लेकिन इतिहास गवाह है कि ऐसी ताकतें मिट गई हैं।
विज्ञापन
#WATCH "Age of expansionism is over, this is the age of development. History is witness that expansionist forces have either lost or were forced to turn back," PM Modi in #Ladakh pic.twitter.com/0GzeF0K4ul
— ANI (@ANI) July 3, 2020
- हम लोग बांसुरीवाले कृष्ण की पूजा करते हैं और हम ही सुदर्शन चक्र धारी कृष्ण को भी पूजते हैं।
#WATCH We are the same people who pray to the flute playing Lord Krishna but we are also the same people who idolise and follow the same Lord Krishna who carries the 'Sudarshana Chakra': PM Modi in Ladakh pic.twitter.com/lAqCjeXpqv
— ANI (@ANI) July 3, 2020
- मैं अपने सामने बैठी महिला सैनिकों को देख रहा हूं। सीमा पर युद्ध के मैदान में यह दृश्य प्रेरणादायक है। आज मैं आपके गौरव की बात करता हूं।
- हमने सीमा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च को तीन गुना बढ़ा दिया है।
- लेह, लद्दाख से लेकर सियाचिन और कारगिल तक और गलवां का बर्फीला पानी... हर पहाड़, हर चोटी भारतीय सैनिकों की वीरता की गवाह है।
#WATCH "From Leh, Ladakh to Siachen and Kargil...and Galwan's icy waters...every mountain, every peak is witness to the valour of Indian soldiers," PM Modi to soldiers in Ladakh pic.twitter.com/JTcHM4cSSV
— ANI (@ANI) July 3, 2020