{"_id":"64daebc8b217f24bcb04cea6","slug":"pm-modi-speech-from-red-fort-said-india-has-three-power-democracy-demography-diversity-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: प्रधानमंत्री बोले- भारत के पास सपनों को पूरा करने वाली त्रिमूर्ति, डेमोग्राफी-डेमोक्रेसी हमारी ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: प्रधानमंत्री बोले- भारत के पास सपनों को पूरा करने वाली त्रिमूर्ति, डेमोग्राफी-डेमोक्रेसी हमारी ताकत
Tue, 15 Aug 2023 10:38 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 15 Aug 2023 10:38 AM IST
सार
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'आज पूरी दुनिया में देशों की उम्र ढल रही है, तब भारत ऊर्जावान होकर आगे बढ़ रहा है। आज तीस साल से कम आयु की जनसंख्या सबसे ज्यादा भारत में है।'
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से दिए अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत के पास अपने सपनों को पूरा करने वाली त्रिमूर्ति है। आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मैं साफ देख रहा हूं कि मां भारती जागृत हो चुकी है। विश्व भर में भारत की चेतना और सामर्थ्य के प्रति नया आकर्षण, नया विश्वास पैदा हुआ है, उसे विश्व में अपने लिए ज्योति नजर आ रही है।'
भारत की तीन ताकतें
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'हमारा सौभाग्य है कि कुछ ऐसी चीजें हमारे पास हैं, जो हमारे पूर्वजों ने हमें दी हैं। आज हमारे पास डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) है, आज हमारे पास डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) है और डायवर्सिटी (विविधता) है। यह त्रिमूर्ति भारत के हर सपने को साकार करने की ताकत रखती है। आज पूरी दुनिया में देशों की उम्र ढल रही है, तब भारत ऊर्जावान होकर आगे बढ़ रहा है। आज तीस साल से कम आयु की जनसंख्या सबसे ज्यादा भारत में है। पीएम मोदी ने कहा कि तीस साल से कम उम्र के नौजवान हों, कोटि-कोटि भुजाएं हों, मस्तिष्क हों, संकल्प हों, सपने हों तो हम इच्छित परिणाम प्राप्त करके रह सकते हैं।'
2024 में चुनाव को लेकर विश्वास से भरे दिखे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 'मैं 2014 में परिवर्तन का वादा लेकर आया था। 140 करोड़ लोगों ने मुझ पर भरोसा किया। 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' का वादा विश्वास में बदल गया। मैंने इस वादे को विश्वास में बदल दिया है। कठोर परिश्रम किया है, देश के लिए किया है, शान से किया है। सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से किया है। 2019 में परफॉर्मेंस के आधार पर आप सभी ने मुझे फिर से अवसर दिया। आने वाले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम पल आने वाले पांच साल हैं। अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, उसमें हुई प्रगति और सफलता के गौरवगान को इससे भी अधिक आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करूंगा।'