Israel War: PM मोदी ने की जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से बात; आतंकवाद, नागरिकों की जान जाने पर चिंता जताई
उन्होंने कहा कि जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से बात हुई। हमने पश्चिम एशिया क्षेत्र के घटनाक्रम पर बात की। दोनों ने गंभीरता के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। हम आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों की जान जाने को लेकर चिंतित हैं। सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच सोमवार को जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से बात की। दोनों नेताओं के बीच आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों की जान जाने को लेकर चिंताएं साझा कीं। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर कहा कि सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से बात हुई। हमने पश्चिम एशिया क्षेत्र के घटनाक्रम पर बात की। दोनों ने गंभीरता के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। हम आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों की जान जाने को लेकर चिंतित हैं। सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है।
'ऑपरेशन अजय' के तहत 143 लोगों को भारत लाया गया
इससे पहले इस्राइल से रविवार को नेपाल के दो नागरिकों सहित 143 लोगों को भारत लाया गया। केंद्र सरकार ने 11 दिन पहले 'ऑपरेशन अजय' शुरू किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि 'ऑपरेशन अजय' के तहत छठा विमान नई दिल्ली में उतरा। नेपाल के दो नागरिकों सहित 143 यात्री विमान में सवार थे। हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने यात्रियों की अगवानी की। ऑपरेशन अजय' के तहत पिछले पांच निजी विमानों से 1,200 से अधिक लोग इजराइल से लाए गए हैं।
इस्राइल-हमास जंग में छह हजार से ज्यादा जानें जा चुकीं
7 अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने जमीनी हमले से पहले इस्राइल के खिलाफ हजारों रॉकेट लॉन्च किए। आतंकवादियों ने दक्षिणी इस्राइल के कस्बों और किबुत्जिम में 1,400 से अधिक लोगों की हत्या कर दी और 3,400 अन्य को घायल कर दिया। होलोकास्ट के बाद से यह यहूदी लोगों के लिए सबसे घातक दिन था। इसके बाद इस्राइल जवाबी हमला शुरू किया। सोमवार को इस जंग का 17वां दिन था। यह अभी जारी है। हमास की ओर से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कम से कम 5,087 फलस्तीनी मारे गए हैं और 15,270 अन्य घायल हुए हैं।