फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Shinzo Abe to Lay Foundation Stone of Ahmedabad to Mumbai bullet train Project

PM मोदी-अबे आज अहमदाबाद में रखेंगे देश की पहली बुलेट ट्रेन की बुनियाद

Thu, 14 Sep 2017 08:14 AM IST
नवनीत शरण/ अमर उजाला, साबरमती
नवनीत शरण/ अमर उजाला, साबरमती Updated Thu, 14 Sep 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Shinzo Abe to Lay Foundation Stone of Ahmedabad to Mumbai bullet train Project

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो अबे के साथ आज देश की पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे। इसके बाद हवा से फर्राटे भरने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) पर काम शुरु हो जायेगा।

विज्ञापन


मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन की बुनियाद के करीब 10 हजार लोग गवाह बनने जा रहे हैं। आयोजन के लिये गुजरात के साबरमती साबरमती रेलवे स्टेडियम को दुलहन की तरह सजाया गया है। वहीं, पूरे प्रोग्राम के लाइव टेलिस्टकॉट के लिये बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगायी गयी है।       
विज्ञापन


पढ़ें- तस्वीरेंः कुछ इस अंदाज में भारत के रंग में रंगे जापानी पीएम और उनकी पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गुजरात का अहमदाबाद शहर दो प्रधानमंत्रियों की दोस्ती का गवाह बना है। मुख्य सड़कों के साथ सभी सार्वजनिक स्थल मोदी व अबे के बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुये हैं। इस पर उच्च गति राष्ट्र की उन्नति का स्लोगन लिखा है। 

दिलचस्प यह कि दोनों प्रधानमंत्रियों की हाथ मिलाती होर्डिंग को भी इस तरह बनाया गया है, जिसमें उनके रिश्तों की गर्मजोशी साफ झलकती है। स्टेडियम के साथ मंच पर भी इसी तरह के तस्वीरें आम हैं।   

हाई प्रोफाइल आयोजन के लिये सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

PM Modi Shinzo Abe to Lay Foundation Stone of Ahmedabad to Mumbai bullet train Project

हाई प्रोफाइल आयोजन के लिये सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम भी हैं। गुजरात पुलिस के साथ अद्र्धसैनिक बल और एसपीजी के कमांडो तैनात किए गए हैं। वाटर प्रूफ पंडाल में मंच में ही आधारशिला रखी गयी है। यहीं से दोनों प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे। 

पढ़ें- चीन से निपटने को रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे भारत-जापान, दोनों के बीच हो सकते हैं बड़े रक्षा सौदे

मन भावन रंगों से बने मंच पर भारत, जापान के राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व शिंजो आबे की तस्वीरें लगी हैं। जापानी दूतावास के अधिकारियों के अलावा मंच पर गुजरात के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, रेल मंत्री पीयूष गोयल भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। स्थानीय लोगो में इसे लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। खासकर पर्यटक व व्यापारी वर्ग इस प्रोजेक्ट से खुश है।      

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर एक नजर
-पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर), अधिकतम स्पीड 320 किमी प्रति घंटे।      
-लंबाई  करीब 508 किमी। 351 किमी का सफर गुजरात में और 156 किमी का सफर महाराष्ट्र में। दो किमी का ट्रैक केंद्र शासित प्रदेश दादर और नागर हवेली में।      
-ज्यादातर हिस्सा एलीवेटेड, सिर्फ 4.8 किमी टनल से गुजरेगी ट्रेन।       
-रास्ते में 21 नदियों, 70 हाइवे, तीन प्रस्तावित एक्सप्रेस व 30 रेलवे ट्रैक को ट्रेन करेगी पार। बीच रास्ते पड़ेंगे 173 बड़े व 201 छोटे ब्रिज।       
-कुछ स्टेशनों पर रूकने से सफर 2.07 घंटे में और सभी 12 पर रूकने से लगेगा 2.58 घंटे।      
-भारतीय रेलवे और जापान की फर्म शिंकासेन टेक्नॉलजी का संयुक्त प्रोजेक्ट। अनुमानित खर्च करीब 1.05 लाख करोड़ रुपये।      
-विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा जैसे उपनगरीय इलाकों का होगा विकास  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed