{"_id":"6386f88b4fc62b55b53efd2b","slug":"pm-modi-security-lapse-during-chess-olympiad-alleges-tamil-nadu-bjp-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: शतरंज ओलंपियाड के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा से हुआ था खिलवाड़, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: शतरंज ओलंपियाड के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा से हुआ था खिलवाड़, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष का आरोप
Wed, 30 Nov 2022 02:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Nov 2022 02:30 PM IST
सार
के अन्नामलाई ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए रखे गए डोर फ्रेम और मेटल डिटेक्टर सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने इसको लेकर राज्य सरकार से चिंता जाहिर की थी।
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि शतरंज ओलंपियाड के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में भारी चूक हुई थी। उनकी सुरक्षा के लिए रखे गए डोर फ्रेम और मेटल डिटेक्टर सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
अन्नामलाई ने कहा, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने यह बात राजय सरकार के ध्यान में लाई थी, लेकिन कोई घ्यान नहीं दिया गया। अब राज्य सरकार डरी हुई है। उन्होंने कहा, हम राज्यपाल से मांग करते हैं कि ऐसी गलती करने वाले अधिकारियों और राज्य सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
अन्नामलाई ने कहा, तमिलनाडु में जल जीवन मिशन के संबंध में हमने विलुप्पुरम में सैकड़ों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया। हमने सरकार के ध्यान में लाया है कि फर्जी रसीदें कैसे बनती हैं और बिना काम पूरा हुए सर्टिफिकेट कैसे बनाया जाता है।
विज्ञापन
डीजीपी ने आरोपों को किया खारिज
वहीं इस मामले में तमिलनाडु के डीजीपी शैलेंद्र बाबू ने भाजपा नेता के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा, जुलाई में हुए कार्यक्रम में जब प्रधानमंत्री आए थे तो उनकी सुरक्षा में कहीं चूक नहीं हुई। सुरक्षा के सारे बंदोबस्त किए गए थे और सबकुछ ठीक था। उन्होंने कहा, सुरक्षा में कमी के बारे में एसपीजी ने भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी।