फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says media role important developed India journey in next 25 years

INS: पीएम मोदी ने मुंबई में आईएनएस की नई इमारत का उद्घाटन किया, कहा- देश की सफलता में मीडिया की भी सहभागिता

Sun, 14 Jul 2024 02:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 02:54 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी के सचिवालय, आईएनएस टावर्स का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईएनएस ने न केवल भारत की यात्रा के उतार-चढ़ाव को देखा है, बल्कि उसे जिया भी है और लोगों तक पहुंचाया भी है।

विज्ञापन
PM Modi says media role important developed India journey in next 25 years
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुंबई में थे। यहां उन्होंने इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) के सचिवालय 'आईएनएस टावर्स' का उद्घाटन किया। यह इमारत बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बनाई गई है। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने भी उद्घाटन समारोह में शिरकत की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


'आईएनएस के कामकाज से लोकतंत्र को भी मजबूती मिलेगी'
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, मैं इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं कि उन्हें मुंबई में एक विशाल और आधुनिक भवन मिला है। आशा करता हूं कि इससे कामकाज में सहूलियत होगी और उसे विस्तार मिलेगा। इससे हमारे लोकतंत्र को भी मजबूती मिलेगी। आईएनएस तो आजादी के पहले से अस्तित्व में है। आप सभी ने देश की यात्रा के हर उतार-चढ़ाव को बहुत बारीकी से देखा है, बल्कि उसे जिया भी है और जन-सामान्य तक पहुंचाया भी है। एक संगठन के रूप में आपका काम जितना प्रभावी बनेगा, देश को उसका उतना ही ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'मीडिया हालात बदलने में भी अहम भूमिका निभाता है'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मीडिया केवल देश के हालात का मूकदर्शक नहीं होता, बल्कि हालात को बदलने में, देश को दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है। आज भारत एक ऐसे कालखंड में है, जब उसके अगले 25 वर्षों की यात्रा बहुत अहम है। इन 25 वर्षों में भारत विकसित बने, इसके लिए समाचार पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका भी उतनी ही बड़ी है। मीडिया देश के नागरिकों को जागरूक करता है, उनके अधिकार याद दिलाता रहता है और यही मीडिया देश के लोगों को एहसास दिलाता है कि उनका सामर्थ्य क्या है। जिस देश के नागरिकों में अपने सामर्थ्य को लेकर आत्मविश्वास आ जाता है, वह सफलता की नई ऊंचाई प्राप्त करने लगता है। भारत में भी आज यही हो रहा है।



'डिजिटल लेनदेन से दूसरे देशों में पैसा भेजना आसान हुआ'
पीएम मोदी ने डिजिटल लेनदेन पर प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह भारत डिजिटल लेनदेन में अग्रणी बन गया है। पीएम ने कहा कि एक समय था, जब कुछ राजनेता कहा करते थे कि डिजिटल लेनदेन भारत के बस की बात नहीं है। उनकी पहले से धारणा थी कि आधुनिक तकनीक वाली चीजें इस देश में नहीं चल पाएंगी। आज दुनिया भारतीयों का सामर्थ्य देख रही है। भारत डिजिटल लेनदेन में नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत के यूपीआई और आधुनिक डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के कारण लोगों की सहूलियत बढ़ी है। दूसरे देशों में पैसा भेजना आसान हो गया है। 




'स्टार्टअप को मीडिया ने राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाया'
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देश हमारी तकनीक और कार्यान्वयन के हमारे मॉडल को जानना-समझना चाहते हैं। इस सफलता में मीडिया के लोगों की भी सहभागिता है। इसलिए आप बधाई के पात्र हैं। मीडिया का काम होता है कि विमर्श शुरू करना। उदाहरण के लिए स्टार्टअप जैसे शब्दों को मीडिया ने राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाया। किसी कार्यक्रम को सरकार शुरू करे तो जरूरी नहीं है कि वह सरकारी कार्यक्रम है। सरकार किसी विचार पर बल दे तो यह जरूरी नहीं है कि वह सिर्फ सरकार का ही विचार है। 



'मीडिया संस्थान वैश्विक उपस्थिति बढ़ाएं'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पर्यटन भी सरकार की नीतियों से नहीं बढ़ता। जब हम सब मिलकर देश की ब्रांडिंग करते हैं तो देश में पर्यटन उद्योग बढ़ता है। आप सभी संस्थानों से मेरा आग्रह है कि अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाएं। पीएम ने संयुक्त राष्ट्र की सभी भाषाओं में भारतीय प्रकाशनों के विस्तार की कामना की। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र-पत्रिकाओं में बहुत सीमित जगह होती है, लेकिन सभी के पास आज डिजिटल उपक्रम भी है, जहां जगह और डिस्ट्रिब्यूशन, दोनों की समस्या नहीं है। 

14 मंजिला है आधुनिक इमारत
उद्घाटन समारोह में आईएनएस के डिप्टी प्रेसिडेंट एमवी श्रेयम्स कुमार, वाइस प्रेसिडेंट विवेक गुप्ता, मानद कोषाध्यक्ष तन्मय माहेश्वरी और महासचिव मैरी पॉल उपस्थित थे। विजय जवाहरलाल दर्डा, करण राजेंद्र दर्डा, योगेश प्रताप सिंह जाधव, मोहित जैन, जगजीत सिंह दर्डी जैसे आईएनएस के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा भी इस मौके पर मौजूद थे। आईएनएस के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आईएनएस टॉवर्स, बी विंग का उद्घाटन प्रिंट मीडिया के उत्कृष्टता तक पहुंचने की यात्रा में जुड़ा नया अध्याय है। इस इमारत की बीकेसी में मौजूदगी महत्वपूर्ण है। इस आधुनिक इमारत में 14 मंजिलें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed