पीएम मोदी ने बताया समुद्र तट पर 'प्लॉगिंग' के समय उनके हाथ में क्या था, शेयर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाबलीपुरम के समुद्र तट पर प्लागिंग (जॉगिंग करते हुए सफाई) करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने समुद्र तट पर पड़ी गंदगी को खुद साफ करके इस बात को फिर प्रमाणित कर दिया है कि स्वच्छता उनकी जीवनशैली में शामिल है।
वह यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ दूसरी अनौपचारिक बैठक के लिए पहुंचे थे। सैर के दौरान उनके हाथ में एक लकड़ी जैसी वस्तु नजर आई थी। जिसके बारे में जानने को लोग उत्सुक थे। लोगों की उत्सुकता खत्म करते हुए प्रधानमंत्री ने खुद बताया कि उनके हाथ में एक्यूप्रेशर रोलर था। जिसे वह अक्सर इस्तेमाल करते हैं।
मोदी ने रविवार को ट्वीट किया, 'कल से आप में से कई लोग पूछ रहे हैं कि- मामल्लापुरम में समुद्र तट पर प्लॉगिंग के वक्त मेरे हाथ में क्या था। वह एक एक्यूप्रेशर रोलर था जिसका मैं अक्सर इस्तेमाल करता हूं। मुझे यह बहुत मददगार लगता है।'
Since yesterday, many of you have been asking - what is it that I was carrying in my hands when I went plogging at a beach in Mamallapuram.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 13, 2019
It is an acupressure roller that I often use. I have found it to be very helpful. pic.twitter.com/NdL3rR7Bna
उन्होंने उस एक्यूप्रेशर रोलर की तस्वीरें भी पोस्ट की जो वह समुद्र तट पर लिए खड़े थे। शनिवार को वार्ता के दूसरे दिन प्रधानमंत्री को उनकी सुबह की सैर के दौरान समुद्र तट से प्लास्टिक एवं अन्य तरह का कूड़ा बीनते हुए देखा गया था। इसका वीडियो खुद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए लोगों से सार्वजनिक स्थानों को साफ एवं स्वच्छ रखने की अपील कर रहे हैं।
‘प्लॉगिंग’ का मतलब जॉगिंग करते या दौड़ते वक्त प्लास्टिक की उपयोग की हुई बोतल जैसा कूड़ा-कचरा उठाना होता है। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोदी ने देश को एकल प्रयोग प्लास्टिक से मुक्त बनाने के अभियान की घोषणा की थी। अपने कार्यकाल के पहले साल के दौरान साल 2014 में उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। पिछले महीने अपने मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने भारत की संभवत: पहली प्लॉगर रिपुदमन बेल्वी का जिक्र किया था।