Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says I dedicate MahaKumbh success to Lord Somnath After offering prayers at temple

PM Modi Gujarat Visit: 'महाकुंभ की सफलता भगवान सोमनाथ को समर्पित की', मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद PM मोदी

Mon, 03 Mar 2025 04:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिर सोमनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिर सोमनाथ Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 04:00 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रयागराज में एकता का महाकुंभ करोड़ों देशवासियों के प्रयासों से सफल हुआ। मैंने एक सेवक के रूप में संकल्प लिया था कि महाकुंभ के बाद मैं बारह ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ की पूजा करूंगा। आज सोमनाथ दादा के आशीर्वाद से वह संकल्प पूरा हुआ है।

विज्ञापन
PM Modi says I dedicate MahaKumbh success to Lord Somnath After offering prayers at temple
सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पीएम ने हर देशवासी के स्वास्थ्य और समृद्धि की भी प्रार्थना की। साथ ही मंदिर परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के सामने मत्था टेका। इसके बाद, पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने 'एकता के महाकुंभ' की सफलता को श्री सोमनाथ भगवान के चरणों में समर्पित किया है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज में एकता का महाकुंभ करोड़ों देशवासियों के प्रयासों से सफल हुआ। मैंने एक सेवक के रूप में संकल्प लिया था कि महाकुंभ के बाद मैं बारह ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ की पूजा करूंगा। आज सोमनाथ दादा के आशीर्वाद से वह संकल्प पूरा हुआ है। मैं सभी देशवासियों की ओर से महाकुंभ की सफलता को श्री सोमनाथ भगवान के चरणों में समर्पित करता हूं।
विज्ञापन


महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए
महाकुंभ 2025 अपने दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के साथ एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में उभरा, जिसमें भारत और दुनिया भर से 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। यह महाकुंभ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम के तट पर आयोजित हुआ, जिसने 144 वर्षों के बाद एक पवित्र अवसर को चिह्नित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय यात्रा पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर गुजरात पहुंचे। सोमवार को वह विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर गुजरात के जूनागढ़ जिले के सासंगीर का दौरा करेंगे।

पीएम मोदी ने रमजान की शुभकामनाएं दीं
इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने लोगों को रमजान के पवित्र महीने की सुखद शुरुआत की शुभकामनाएं दीं। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम ने कहा, 'रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है, यह हमारे समाज में शांति और सद्भाव लाए। यह पवित्र महीना चिंतन, कृतज्ञता और भक्ति का प्रतीक है, साथ ही हमें करुणा, दया और सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है। रमजान मुबारक!'


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम टोनी एबॉट से की मुलाकात
इसके अलावा, पीएम मोदी ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट से मुलाकात की, जो इस समय भारत दौरे पर हैं। एक्स पर एबॉट के साथ तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'अपने अच्छे मित्र और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट से मिलकर बहुत खुशी हुई। वह हमेशा से भारत के मित्र रहे हैं। हम सभी ने उन्हें अपनी वर्तमान यात्रा के दौरान बाजरा का आनंद लेते देखा है।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed